फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Obeying the law is the first religion of saints: Baba Balak Nath

कानून का पालन संतों का प्रथम धर्म : बाबा बालक नाथ

Fri, 23 Jan 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Obeying the law is the first religion of saints: Baba Balak Nath
गन्नौर की नई अनाज मंडी में राजस्थान के  महंत बाबा बालक नाथ का अभिनंदन करते विधायक देवेंद्र कादि
सोनीपत। पूर्व सांसद एवं राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबा बालक नाथ ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां कानून का पालन करना सभी नागरिकों का दायित्व है। संतों के लिए तो यह सबसे पहला धर्म होना चाहिए। वह वीरवार को गन्नौर की नई अनाज सब्जी मंडी में अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जो घटना हुई है उससे पूरा देश और दुनिया परिचित है। उन्होंने कहा कि जो नियम और कानून बनाए गए हैं उनका पालन सबसे पहले संतों और धर्म गुरुओं को करना चाहिए ताकि समाज को सही दिशा मिल सके।
विज्ञापन

बाबा ने कहा कि भारत में संतों का कार्य समाज को शालीनता, सद्भाव और कल्याण के मार्ग पर अग्रसर करना है न कि भ्रम और विवाद की स्थिति उत्पन्न करना। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विचार कुछ समय से अलग दिशा में जाते हुए नजर आ रहे हैं जिसे पूरा देश जानता और समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ ने कहा कि प्रयागराज की घटना की उत्तर प्रदेश सरकार जांच करवा रही है जो यह दर्शाता है कि कानून सबके लिए समान है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिला है।
देश पर बाहरी लोगों का नहीं हो सकता अधिकार
कांग्रेस और एसआईआर पर उन्होंने कहा कि देश की जनता को अपने अधिकार अवश्य मिलने चाहिए लेकिन देश पर बाहरी लोगों का कोई अधिकार नहीं हो सकता। एसआईआर के माध्यम से लोगों को और अधिक सशक्त अधिकार मिले हैं। इसके जरिए बाहरी लोगों की पहचान भी संभव हुई है।


कांग्रेस के गले की हड्डी बने राहुल गांधी
राहुल गांधी के दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस का अब कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं बचा है। पार्टी के नेता स्वयं अपने पारिवारिक विवादों से जूझ रहे हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बन चुके हैं, जिन्हें न तो निगला जा सकता है और न ही बाहर निकाला जा सकता है। इस दौरान विधायक देवेंद्र कादियान ने उनका अभिनंदन किया। उनके साथ विधायक देवेंद्र कादियान, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष निशांत छोक्कर, उपाध्यक्ष योगेश कौशिक, नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी, कमल राणा, महंत दीपक नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed