{"_id":"64f785129bee94afa20d0886","slug":"nursing-students-were-prevented-from-taking-the-exam-for-not-paying-the-fees-sonipat-news-c-197-1-snp1001-5536-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फीस नहीं भरने पर नर्सिंग की छात्राओं को परीक्षा देने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फीस नहीं भरने पर नर्सिंग की छात्राओं को परीक्षा देने से रोका
Wed, 06 Sep 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- महाविद्यालय के बाहर रोष प्रकट करती एएनएम की छात्राएं। संवाद
गोहाना । एक निजी नर्सिंग महाविद्यालय की तरफ से छात्राओं को परीक्षा के लिए रोल नंबर स्लिप नहीं दी गई। इसका विरोध करते हुए छात्राओं ने मंगलवार को महाविद्यालय के गेट के बाहर प्रदर्शन किया और रोल नंबर स्लिप देने की मांग की, ताकि वे अपनी परीक्षा दे सकें।
छात्राओं ने बताया कि उन्होंने महाविद्यालय के एएनएम कोर्स में दाखिला लिया हुआ है। 10 बजे परीक्षा शुरू होनी थी और वे सुबह आठ बजे महाविद्यालय पहुंच गई थीं। महाविद्यालय प्रबंधक ने फीस जमा न करने का हवाला देकर उन्हें रोल नंबर स्लिप नहीं दी। छात्राएं फीस अगली परीक्षा में देने की कहकर स्लिप देने की मांग करने लगीं, लेकिन उनकों नहीं दी गई। इसके बाद छात्राओं ने करीब 11 बजे महाविद्यालय के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और रोल नंबर स्लिप देने की मांग की। शाम तक रोल नंबर नहीं मिलने से वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाईं और उन्हें लौटना पड़ा। छात्राओं का कहना है कि परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग के लिए वे मंगलवार को सुबह कॉलेज प्रबंधन से मिली थीं। प्रबंधन ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया।
कई छात्राओं की फीस बाकी है। भुगतान के लिए छात्राओं को कई बार कहा गया है, लेकिन फीस जमा नहीं कर रही हैं। इसकी वजह से छात्राओं के रोल नंबर रोके गए हैं। -अजय कुमार, सदस्य, महाविद्यालय प्रबंधन।