फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nursing officers started indefinite strike

Sonipat News: नर्सिंग अधिकारियों ने अनिश्चितकाल के लिए शुरू किया धरना

Thu, 08 Aug 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nursing officers started indefinite strike
फोटो 20- सोनीपत के खानपुर कलां में महिला मेडिकल कॉलेज परिसर में धरने पर बैठी नर्सिग अधिकारी। सं
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में विभिन्न मांगों के समर्थन में नर्सिंग अधिकारियों ने अनिश्चित काल के लिए धरना शुरू कर दिया है। साथ ही सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वह धरना जारी रखेंगी। धरने पर बैठी नर्सिंग अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भगत फूल सिंह नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वह अपनी मांगो को लेकर लगातार रोष प्रकट कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। नर्सिंग अधिकारियों ने रोष प्रकट करते हुए दो दिन तक काले बिल्ले लगाकर काम किया था, इसके बाद दो घंटे के लिए सांकेतिक हड़ताल की थी। मांगें पूरी नहीं होने पर 2 अगस्त को सामूहिक अवकाश कर मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना दिया था। 6 अगस्त तक एक शिफ्ट में काम कर विरोध जताया था। फिर भी उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। सरकार की अनदेखी से खफा नर्सिंग अधिकारियों ने बुधवार को एक दिन के लिए सांकेतिक हड़ताल की थी। अब मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चित काल के लिए हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नर्सिंग अधिकारियों की मांग है कि केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये करें, नर्सिंग अधिकारी को ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल करें, विभाग में डिप्टी डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर नर्सिंग के पद को भरा जाए। इस दौरान अनिल, शर्मिला, प्रीति, नीलम, सरीता, कविता, अनीता, सीमा व अन्य मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed