फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nursing officers in government hospitals went on strike for two hours, seniors worked

Sonipat News: सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग अधिकारियों ने रखी दो घंटे हड़ताल, सीनियर ने किया काम

Fri, 26 Jul 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Nursing officers in government hospitals went on strike for two hours, seniors worked
फोटो 34. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में दो घंटे की हड़ताल के दौरान धरने पर नारेबाजी करती नर्सिंग
सोनीपत/गोहाना। जिला नागरिक अस्पताल, महिला मेडिकल कॉलेज व अन्य सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो घंटे तक हड़ताल रखी। इस दौरान महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, सोनीपत व गोहाना नागरिक अस्पताल में धरना दिया गया। इस बीच सीनियर नर्सिंग अधिकारियों ने ओपीडी में काम जारी रखा। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही एलान किया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की जिला प्रधान मेम रानी ने बताया कि नर्सिंग अधिकारियों की ओर से लंबित मांगों को लेकर सरकार को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। स्टाफ नर्सों को नर्सिंग अधिकारी बना दिया गया, लेकिन उन्हें ग्रुप सी से ग्रुप बी में अब तक शामिल नहीं किया गया। नर्सिंग अधिकारियों के लिए 7200 रुपये नर्सिंग अलाउंस अभी तक लागू नहीं किया गया। नर्सिंग अलाउंस लेना उनका मौलिक अधिकार है। गोहाना में नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की पदाधिकारी रेखा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह अनिश्चित काल के लिए भी हड़ताल पर जा सकती है। वह जल्द करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी और हड़ताल की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed