{"_id":"66d1fab75643a51b450c551e","slug":"nursing-officer-could-not-turn-around-after-using-fire-cylinder-in-front-of-kayakalp-team-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123721-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कायाकल्प टीम के सामने अग्निशमन सिलिंडर चलाने के बाद फिरा लगा नहीं पाई नर्सिंग अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कायाकल्प टीम के सामने अग्निशमन सिलिंडर चलाने के बाद फिरा लगा नहीं पाई नर्सिंग अधिकारी
Fri, 30 Aug 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को कायाकल्प की टीम व्यवस्थाएं जांचने के लिए पहुंची। टीम में चार सदस्य शामिल रहे। जिन्होंने अस्पताल में सफाई से लेकर यहां पर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं पर जानकारी ली। टीम ने कंगारू मदर केयर यूनिट के बाहर टंगे अग्निशमन सिलिंडर चलाने के लिए कहा। इस पर नर्सिंग अधिकारी ने अग्निशमन सिलिंडर उताकर उसको चलाने की जानकारी टीम को दी, लेकिन वह सिलिंडर को दोबारा दीवार पर लगा नहीं पाई।
कायाकल्प टीम में पानीपत के नागरिक अस्पताल से उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पौरिया, डॉ. आशीष राठी, नर्सिंग अधिकारी सीमा व सुनीता शामिल रही। टीम सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में पहुंची थी। पहले सभी अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं की जांच की। टीम के सदस्यों ने गायनी वार्ड, लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर में गहनता से जांच की। सफाई कर्मियों से सफाई के तरीकों पर जानकारी ली। सबसे पहले टीम के सदस्यों ने सामान्य वार्ड का दौरा किया। यहां पर सफाई चकाचक की गई थी। यहां पर दौरा करने के बाद टीम के सदस्य ऑपरेशन थियेटर में पहुंचे। यहां पर व्यवस्थाएं ठीक मिली। प्रसूति वार्ड में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं से सुविधाओं पर जानकारी प्राप्त की। टीम के सदस्य यहां पर करीब आधे घंटे तक रहे। सफाई कर्मियों से पोंछा लगाने की विधि की जानकारी ली और फर्श साफ करने का तरीका देखा। टीम के सदस्यों ने ब्लड बैंक, लैब, बाल रोग वार्ड समेत कई वार्डों में जाकर निरीक्षण किया।
जिला नागरिक अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा ने कहा कि कायाकल्प की टीम ने पहुंचकर दूसरे चरण का निरीक्षण किया है। अस्पताल में सफाई से लेकर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर टीम के सदस्यों ने जानकारी ली है। जल्द ही अंतिम चरण का निरीक्षण होगा। टीम की ओर से दिए जाने वाले नंबरों के आधार पर कायाकल्प योजना के तहत नंबर मिलेंगे। जिला अस्पताल में टीम के साथ उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा, नवीन दहिया, सुमन डागर, मंजू सैनी मौजूद रहीं।