फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nursing is not a service, it is the greatest example of humanity: Dr. Suresh

नर्सिंग सेवा नहीं, मानवता की सबसे बड़ी मिसाल : डॉ. सुरेश

Tue, 12 May 2026 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 May 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Nursing is not a service, it is the greatest example of humanity: Dr. Suresh
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सतनगर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के पदा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। पुराना बस स्टैंड स्थित सतनगर में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा की ओर से अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। मोर्चा के डायरेक्टर डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि जब मरीज दर्द में होता है तो सबसे पहले नर्स ही उसकी देखभाल करती है।
उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल नौकरी नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और करुणा का संगम है। डॉक्टर जहां बीमारी का इलाज करते हैं वहीं नर्स अपनी सेवा और व्यवहार से मरीज को हिम्मत देती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उधम सिंह कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि नर्स स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। उनके बिना अस्पतालों की व्यवस्था पूरी नहीं हो सकती। नर्स हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा करती हैं और लोगों का भरोसा बनाए रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी, डॉ. संदीप सेतिया, डॉ. अन्नू सेतिया, हर भगवान चोपड़ा, सुभाष शर्मा, मनोज सैनी, अनिल शर्मा, पूजा देवी, शाहीदन मुल्ला, मुस्कान, तनु बागड़ी, संगीता, रीना कश्यप, एकता नारंग, सुदेश, रेशू और रेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed