{"_id":"665ca539136e1252e800b306","slug":"numberdar-murdered-in-dispute-over-street-construction-nephew-serious-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119071-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गली निर्माण को लेकर कहासुनी में नंबरदार की हत्या, भतीजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गली निर्माण को लेकर कहासुनी में नंबरदार की हत्या, भतीजा गंभीर
Sun, 02 Jun 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
सुभाष का फाइल फोटो।
सोनीपत। गांव नैना ततारपुर में पंचायत की तरफ से किए जा रहे गली के निर्माण को लेकर नंबरदार का पड़ोसी के साथ झगड़ा हो गया। पंचायती तौर पर समझौता होने के बावजूद रात को गली में घूमने निकले नंबरदार पर पड़ोसी ने परिजनों संग मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें पड़ोसी अपने घर में घसीटकर ले गए और वहां भी पीटा। नंबरदार के भाई और भतीजा बचाव के लिए गए तो भतीजे को भी घायल कर दिया।
परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने नंबरदार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव नैना ततारपुर निवासी अजमेर ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में पंचायत की तरफ से गली का निर्माण किया जा रहा है। 31 मई को बड़े भाई सुभाष (40) के साथ गली निर्माण को लेकर पड़ोसी ईश्वर ने झगड़ा किया था। उसी दिन आपस में राजीनामा भी हो गया था।
1 जून को रात करीब 10 बजे भाई सुभाष खाना खाकर गली में घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में गांव के ईश्वर, उसके बेटे हिमांशु और हन्नी, पत्नी नीलम, भाई संजय और संजय की पत्नी बेबी, ईश्वर के दूसरे भाई बंटी और उसकी छोटी बहन ने उसेके भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला किया था। इतना ही नहीं वह गली से घसीटकर अपने घर में ले गए।
विज्ञापन
हमले का पता लगते ही अजमेर अपने भतीजे गौरव को साथ लेकर भाई सुभाष को छुड़वाने के लिए ईश्वर के घर में गए। उन्होंने देखा कि सुभाष जमीन पर पड़ा था और सभी उन्हें पीट रहे थे। जब वह सुभाष को छुड़वाने लगे तो आरोपियों ने गौरव के सिर और मुंह पर चोट मारी। इससे वह भी घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद सुभाष व गौरव को उनके चंगुल से छुड़ाकर वह अस्पताल ले गए। इस दौरान उन्हें मारने की धमकी दी गई। उन्होंने दोनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उनके भाई सुभाष को मृत घोषित कर दिया। मोहाना थाना पुलिस ने आठों आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंसेट
तीन भाइयों में सबसे बड़े थे सुभाष
परिजनों ने बताया कि सुभाष तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मामूली कहासुनी में उनकी जान ले ली गई है। वहीं भतीजे गौरव की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। गौरव को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
इंसेट
17 साल पहले बने थे गांव के नंबरदार
सुभाष गांव के नंबरदार थे। गांव में पंचायत की तरफ से बनाई जा रही गली में चौड़ाई को लेकर झगड़े में उनकी जान चली गई। गांव के सरपंच अनूप ने बताया कि सुभाष वर्ष 2007 में गांव में नंबरदार बने थे। मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई है। 31 मई को कहासुनी के बाद पंचायत तौर पर राजीनामा भी हो गया था।
वर्जन
गांव नैना ततारपुर में गली निर्माण को लेकर कहासुनी के बाद गांव के नंबरदार की हत्या किए जाने की शिकायत मिली है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।-इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना