{"_id":"61c3794413500b093c77719a","slug":"np-appoints-yogeshwar-dutt-as-the-brand-ambassador-of-cleanliness-sonipat-news-rtk6335423110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने योगेश्वर दत्त को बनाया स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने योगेश्वर दत्त को बनाया स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने पर प्रशस्ति-पत्र देते एसडीएम आशीष वशिष्ठ व अधिकारी
- फोटो : Sonipat
गोहाना। अधिकारी नगर परिषद गोहाना को स्वच्छता मिशन में प्रदेशभर में प्रथम लाने के लिए जुट गए हैं। इसके लिए ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। अब वह नप अधिकारियों के साथ मिलकर शहर को साफ रखने के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। बुधवार को एसडीएम एवं नप प्रशासक आशीष वशिष्ठ ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। इस पर योगेश्वर दत्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे।
गोहाना नप ने हाल ही में स्वच्छता मिशन के तहत नॉर्थ जोन में 35वां और प्रदेशभर में दूसरा रैंक हासिल किया है। इसके लिए नप प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले नप प्रशासन ने ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त को स्वच्छता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। वह नप प्रशासन की ओर से जागरूकता शिविरों में लोगों को शहर को साफ रखने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही शहर की सफाई से संबंधित अधिकारियों को सुझाव भी देंगे। इस दौरान बीडीपीओ मनोज कौशल, ईओ राजेश वर्मा व सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी भी मौजूद रहीं।
प्रदेश में प्रथम आने के लिए बनाई योजना
एसडीएम एवं नप प्रशासक एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि शहर में बनाए गए सभी सार्वजनिक शौचालयों में सफाई रखने पर विशेष फोकस किया गया है। शहर में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा ठसका स्थित डंपिंग प्वाइंट से कूड़े को खाद बनाकर उसका प्रयोग किया जा रहा है। वहीं नप के ईओ राजेश वर्मा ने बताया कि स्वच्छता एप पर नप को 122 शिकायतें मिली थीं, जिनका प्रदेशभर में पहले स्थान पर निस्तारण किया गया है। इसके अलावा शहर में चारों जोन में से दो जोन में टैग लग चुके हैं। दो का सर्वे पूरा होने के बाद टैग बनवाने के लिए भेज दिए हैं। इनके लगने के बाद कूड़े के कलेक्शन की निगरानी पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
घर की तरह शहर की रखें सफाई : योगेश्वर
ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि जिस प्रकार से हम अपने घर की सफाई रखते हैं, उसी तरह हमें शहर को भी अपना घर ही मानकर सफाई रखनी चाहिए। पहले लोग कूड़ा इधर-उधर फेंक देते थे, लेकिन जब से पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया लोगों में सफाई को लेकर काफी जागरूकता भी आई है। अब सफाई के प्रति लोगों को और भी जागरूक किया जाएगा। लोगों से अपील भी कि वह कूड़े को बाहर की बजाय डस्टबिन में ही डालें।