{"_id":"680e85ef330f54d19c0b1dd0","slug":"now-wrestlers-will-practice-in-air-conditioned-room-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135846-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अब वातानुकूलित कक्ष में अभ्यास करेंगे पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अब वातानुकूलित कक्ष में अभ्यास करेंगे पहलवान
Mon, 28 Apr 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत के गांव जुआं स्थित अखाड़ा में पहलवान, प्रशिक्षक संजीत व अन्य। संवाद
- फोटो : mathura
सोनीपत। अब जुआं गांव के पहलवानों को गर्मी में अभ्यास करने से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से गांव के अखाड़े में दो एयर कंडीशनर लगाए गए हैं। इससे अब पहलवान वातानुकूलित कक्ष में अभ्यास कर सकेंगे।
अभी तक पहलवानों को गर्मी में कठिन परिस्थितियों में पसीना बहाना पड़ता था। अब एसी लगने से खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा, जिससे उनके अभ्यास की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। ग्रामीणों के सहयोग से संचालित हो रहे इस अखाड़े में स्थानीय युवाओं को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जाता है।
अखाड़े के प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन कर सकें। गांव के अखाड़े में अभ्यास करने वाले पहलवान लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही पहलवानों के लिए यह सुविधा संभव हो पाई है।
विज्ञापन
संजीत ने कहा कि बेहतर सुविधा मिलने से युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि और बढ़ेगी तथा आने वाले समय में अखाड़े से कई चैंपियन पहलवान निकलेंगे। गांव के बड़े-बुजुर्गों ने भी इस पहल की सराहना की है और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया है।

फोटो 23: सोनीपत के गांव जुआं स्थित अखाड़ा में पहलवान, प्रशिक्षक संजीत व अन्य। संवाद- फोटो : mathura