फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now the team will go door to door to self verify the property ID

Sonipat News: संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित करने के लिए अब घर-घर जाएगी टीम

Thu, 06 Jun 2024 06:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Now the team will go door to door to self verify the property ID
गोहाना। नगर परिषद की टीम संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित करने के लिए अब घर-घर दस्तक देगी। टीम लोगों को संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित करने के फायदे बताएगी और मौके पर ही संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित करेगी। जिन उपभोक्ताओं की संपत्ति में त्रुटियां हैं, उन्हें नप कार्यालय में बुलाकर उनकी संपत्ति आईडी की त्रुटियों को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

गोहाना नगर परिषद में 33 हजार संपत्ति आईडी में से महज 17 फीसदी (5600) संपत्ति आईडी ही स्वयं सत्यापित की गई हैं। शेष संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित कराने के लिए नप की टीम उपभोक्ताओं को लगातार जागरूक कर रही है, लेकिन उपभोक्ता रुचि नहीं ले रहे हैं। वहीं कुछ संपत्ति आईडी में त्रुटियां है। जिसकी वजह से उनको स्वयं सत्यापित नहीं किया जा रहा है। नप की तरफ से आचार संहिता के दौरान नप परिसर में बने दो हेल्प डेस्कों के माध्यम से ही उपभोक्ताओं की संपत्ति आईडी की त्रुटियों को ठीक कर उन्हें स्वयं सत्यापित किया जा रहा था। अब आचार संहिता हटने के बाद नप ने टीम को फील्ड पर उतारने का निर्णय लिया है। जो घर-घर जाकर लोगों की संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित करेंगी। अधिकारियों का कहना है कि संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित होने के बाद लॉक हो जाती हैं। उसके बाद अन्य कोई संपत्ति आईडी के साथ छेडछाड़ नहीं कर सकता।
विज्ञापन


संपत्ति आईडी की त्रुटि को ठीक करने व स्वयं सत्यापित करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए टीम घर-घर जाकर लोगों को संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित करने के फायदे गिनवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed