फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now students of sports school will prepare for NDA, NEET, JEE for free

अब एनडीए, नीट, जेईई की नि:शुल्क तैयारी करेंगे खेलकूद स्कूल के विद्यार्थी

Mon, 16 May 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now students of sports school will prepare for NDA, NEET, JEE for free
करियर विल संस्थान से एमओयू साझा करते कर्नल मोर व करियर विल के सीईओ राकेश यादव। संवाद - फोटो : Sonipat
मोतीलाल नेहरु खेलकूद विद्यालय राई बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार अथक प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में स्कूल प्राचार्य एवं निदेशक कर्नल अशोक मोर ने करियर विल नाम की संस्था के साथ एमओयू हस्ताक्षर किया है। इसके तहत करियर विल संस्थान मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एनडीए, नीट, जेईई की नि:शुल्क पढ़ाई करवाएगा। इतना ही नहीं 9वीं 12वीं कक्षा तक बच्चे ऑनलाइन भी अपने विषयों की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूल के 2006 बैच के छात्र अरविंद व अन्य छात्र लगातार कर्नल अशोक मोर से संपर्क में थे। जिन्होंने करियर विल से एमओयू हस्ताक्षर करने में एक विशेष भूमिका अदा की। करियर विल के सीईओ राकेश यादव दिल्ली के मुखर्जी नगर में सबसे प्रसिद्ध गणित अध्यापकों में से एक हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके एक बैच में विद्यार्थियों की संख्या करीब 10 हजार तक रहती है। गणित की तैयारी के लिए करने वाले 20 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने उनके चैनल को सब्सक्राइब कर रखा है। उनके द्वारा बताए गए गणित ट्रिक, शॉर्टकट व आसानी से किसी भी सवालों के हल करने के तरीकों के वीडियो को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ाई के लिए किया तैयार
कर्नल अशोक मोर ने बताया कि करियर विल के बारे में पता लगने पर संस्था के सीईओ राकेश को अपने कार्यालय में आने का निमंत्रण दिया। बच्चों की पढ़ाई के बारे में चर्चा कर 100 फीसदी सब्सिडी पर मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई के बच्चों को पढ़ाने के लिए राकेश को तैयार किया। इतना ही नहीं करियर विल से यह भी अनुबंध किया कि जो भी संस्थान मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई द्वारा गोद लिए गए हैं या भविष्य में गोद लिए जाएंगे, उनके बच्चों के लिए भी करियर विल 100 फीसदी सब्सिडी पर बच्चों को अध्ययन करवाने की जिम्मेदारी लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed