{"_id":"6615bef3a9371317f60df6d4","slug":"now-roadways-bus-will-go-directly-from-sonipat-to-bijnor-passengers-will-get-benefit-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116582-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अब सोनीपत से सीधे बिजनौर जाएगी रोडवेज बस, यात्रियों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अब सोनीपत से सीधे बिजनौर जाएगी रोडवेज बस, यात्रियों को मिलेगा फायदा
Wed, 10 Apr 2024 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रोडवेज अधिकारियों ने सोनीपत से बिजनौर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए इस रूट पर ट्रायल शुरू कर दिया गया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल सफल रहने पर बिजनौर के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
सोनीपत रोडवेज डिपो में नई बसें पहुंचने के बाद से विभाग नए रूट तैयार कर रहा है। इससे सोनीपत से यात्रियों को विभिन्न रूटों पर जाने के लिए सीधी बस सेवा दी जा सके। इसके लिए सोनीपत डिपो से पहले राजस्थान के अलवतिक बस सेवा शुरू करने के लिए ट्रायल शुरू किया गया था, अब उत्तर प्रदेश के बिजनौर रूट शुरू करने के लिए ट्रायल शुरू किया गया है। मेरठ के साथ ही बागपत के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
मेरठ रूट के यात्रियों को भी मिलेगी राहत
सोनीपत बस डिपो से बिजनौर के लिए सीधी सब सेवा शुरू होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। बस सोनीपत डिपो से चलकर मेरठ होते हुए बिजनौर जाएगी। सोनीपत से मेरठ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सोनीपत बस डिपो में नई बसें शामिल होने के बाद नए रूट बढ़ाए जा रहे हैं। अलवर के बाद अब बिजनौर रूट पर ट्रायल शुरू किया गया है। ट्रायल सफल रहा तो रूट पर दो बसें चलाई जा सकती है, जिनकी फाइनल टाइमिंग सप्ताह के बाद निर्धारित की जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विरेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत