फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now only corruption is guaranteed in Congress: Nayab Saini

कांग्रेस में अब केवल भ्रष्टाचार की गारंटी मिलती है : नायब सैनी

Thu, 30 Nov 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now only corruption is guaranteed in Congress: Nayab Saini
सोनीपत के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
सोनीपत। कांग्रेस की दुकान खाली हो चुकी है। अब वहां भ्रष्टाचार की ही गारंटी मिलती है। जबकि देश व प्रदेश की सरकार अंतिम व्यक्ति तक के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने बुधवार को कामी रोड पर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में कही। इससे पहले उनका 18 जगह अभिनंदन किया गया। रोड शो भी निकाला गया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में युवाओं को भ्रष्टाचार पर नौकरी मिलती थी, मगर अब योग्यता के आधार पर मिलती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका अपना क्षेत्र प्रेम रहा है। जिसके चलते हरियाणा के काफी क्षेत्र की अनदेखी हुई थी। कृषि मंत्री जेपी दलाल के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ बोला वह उनका अपना व्यक्तिगत मत हो सकता है। इसमें पार्टी का कुछ विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि साल 2024 में प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली व निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री कविता जैन, कृष्णा गहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, राजीव जैन, राजबीर दहिया, इंदू वलेचा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

फिसली जुबान, भाजपा शासन को बताया विकास रहित
पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की जुबान फिसल गई। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोई भी दल अपनी बात रखता है, परंतु भाजपा ने काम किए हैं। कांग्रेस का शासन भ्रष्टाचार से रहित दिखाई देता है, जबकि भाजपा, नरेंद्र मोदी व मनोहर लाल का शासन विकास रहित दिखाई देता है। वह अंतर एकदम लोगों को साफ नजर आता है। नायब सैनी रहित की बजाय युक्त शब्द का प्रयोग करना चाह रहे थे।
जेब कतरे भी रहे सक्रिय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन रोड शो में जेब कतरे भी सक्रिय रहे। लोगों ने चार संदिग्धों को भी पकड़ा। वेस्ट रामनगर के सुशील कुमार ने बताया कि गोहाना रोड बाईपास पर पर्स चोरी हो गया। उसमें 14 हजार रुपये व कागजात थे। सुनील नाम के युवक का भी पर्स चोरी हो गया। शोर मचाने पर कुछ युवक भागने लगे तो चार को पकड़ लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed