{"_id":"67be1b016ad13ddd280162b2","slug":"now-entry-of-star-campaigners-in-civic-elections-deependra-hooda-arrived-to-campaign-for-congress-candidate-cm-saini-will-do-road-show-today-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132827-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निकाय चुनाव में अब स्टार प्रचारकों की एंट्री-कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, सीएम सैनी आज करेंगे रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निकाय चुनाव में अब स्टार प्रचारकों की एंट्री-कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा, सीएम सैनी आज करेंगे रोड शो
विज्ञापन
सोनीपत। शहरी निकाय चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। स्टार प्रचारकों की एंट्री के साथ चुनावी माहौल और भी गर्मा गया है।
मेयर पद के लिए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान के प्रचार अभियान को मजबूती देने के लिए रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मोर्चा संभाल लिया है। वह कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को सेक्टर-23 व बहालगढ़ रोड स्थित दिवान फार्म पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर वोट की अपील की। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को रोड शो करेंगे, जिससे भाजपा के चुनावी प्रचार को और बल मिलेगा। इसके अलावा, खरखौदा में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय है, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद करेंगे।
भाजपा अपने प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा पहले ही डेरा डाल चुके हैं। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं को पार्टी की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को भी जारी कर दिया है, जिसे पार्टी के नेता व मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के पुरखास रोड स्थित कार्यालय से लॉन्च किया गया। इस संकल्प पत्र में शहर के विकास और जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देने के वादे किए गए हैं। 2 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए हर दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश लगातार बढ़ता जा रहा है और बड़े नेताओं की मौजूदगी से चुनावी माहौल और रोमांचक हो गया है।