फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Now after the double murder, Ankit Sersa's video went viral again

Sonipat: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब दोहरे हत्याकांड में वायरल हुआ अंकित सेरसा का वीडियो

Mon, 06 Mar 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2023 01:36 AM IST
सार

गांव सेरसा का अंकित उर्फ छोटू 9 माह पहले मई, 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में नामजद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसे पंजाब की तरनतारन की गोइंदवाल जेल में रखा गया है। उस समय वह 18 साल का था।

विज्ञापन
Now after the double murder, Ankit Sersa's video went viral again
अंकित सेरसा की फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वीडियो वायरल कर सुर्खियों में आया सोनीपत के अंकित सेरसा का नाम फिर से आपराधिक दुनिया में गूंज रहा है। पंजाब के तरनतारन की गोइंदवाल जेल में कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया के दो गुर्गों की हत्या में सोनीपत के गांव सेरसा के अंकित के नामजद होने के बाद उसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो जेल से ही बनाया गया है।
विज्ञापन

 

गांव सेरसा का अंकित उर्फ छोटू 9 माह पहले मई, 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में नामजद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसे पंजाब की तरनतारन की गोइंदवाल जेल में रखा गया है। उस समय वह 18 साल का था।

विज्ञापन

 

अब 19 साल की उम्र में उस पर जेल में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना की हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में पंजाब में अंकित सेरसा के साथ मनप्रीत भाऊ, सचिन भिवानी, राजिंदर जोकर, कशिश, अरशद खान और मलकीत कीता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंकित ने लॉरेस बिश्नोई गैंग से जुड़ कर दोनों वारदात की है। आरोपी अंकित सेरसा सबसे पहले लॉरेंस गैंग के गुर्गे मोनू डागर के संपर्क में आया। इसके बाद मोनू डागर ने अंकित की मुलाकात अनमोल नामक व्यक्ति से करवाई थी। अंकित के खिलाफ सिद्धू मूसेवाला मर्डर से पहले राजस्थान में भी हत्या की कोशिश के दो मुकदमे दर्ज हैं।



अब दूसरा वीडियो वायरल
अंकित का पहला वीडियो सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद वायरल हुआ था। अब दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह सचिन भिवानी के में लॉरेंस के बाकी गुर्गों के साथ है। जिसमें वह तूफान और मोहना को मारने का जश्न मना रहे हैं। अंकित सेरसा साथियों के साथ मिलकर धमकी दे रहा है कि हमने मूसेवाला को मारा है तो अब किसी को नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed