फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now a round of secret meetings went on throughout the night, people were busy trying to convince the angry people.

Sonipat News: अब चला रात भर गुप्त बैठकों का दौर, रूठों को मनाने में जुटे

Thu, 23 May 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 May 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Now a round of secret meetings went on throughout the night, people were busy trying to convince the angry people.
सोनीपत। लोकसभा चुनाव में जोर-शोर से चल रहे प्रचार व लाउडस्पीकर पर किया जा रहा पार्टियों का गुणगान शाम छह बजते ही थम गया। वहीं दूसरे जिलों से पहुंचे नेताओं व समर्थकों को भी भले वापस जाने को भी कह दिया गया हो, लेकिन प्रत्याशियों, समर्थकों व राजनीतिक दलों के अन्य नेताओं ने गुप्ता बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी अब रूठों को मनाने में जुट गए हैं। वीरवार को प्रचार थमते ही देर रात तक गुप्त बैठकें चलीं, जिसमें प्रत्याशियों ने विरोधियों के समर्थकों को भी अपने पाले में लाने के लिए खूब मान मनौव्वल किए।
विज्ञापन

प्रदेश में छठे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में 25 मई को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में मतदान की सभी तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुट गया है। आदर्श आचार संहिता के तहत मतदान से 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर, चुनावी बैठकों व प्रचार प्रसार पर रोक लगा दी जाती है। इस बारे में सभी राजनीतिक दलों को पहले ही आगाह कर दिया गया था। हालांकि प्रचार का शोर थमने के साथ ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की घर-घर जाकर दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसके तहत जो लोग रूठे हुए हैं, उनके पास जाकर मनाने के लिए प्रत्याशी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव मैदान में हैं 22 प्रत्याशी
सोनीपत लोकसभा सीट पर चुनाव मैदान में 22 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा के मोहनलाल बड़ौली, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी, जननायक जनता पार्टी के भूपेंद्र सिंह मलिक, इनेलो के अनूप दहिया सहित अन्य शामिल हैं। विभिन्न पार्टियों के सभी प्रत्याशियों के साथ ही आजाद उम्मीदवार भी जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। अब तक जहां चुनावी रैलियों, रोड शो, जनसंपर्क व सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया गया, वहीं अब हर घर दस्तक देते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इसके लिए जहां विरोधी की कमियां बता रहे हैं, वहीं अपनी खूबियों का भी जमकर बखान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed