{"_id":"684498ea8566c4f943046c5c","slug":"now-8072-people-have-registered-for-admission-in-graduation-two-more-days-left-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137718-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्नातक में दाखिला लेने के लिए अब 8072 ने कराए पंजीकरण, दो दिन और बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्नातक में दाखिला लेने के लिए अब 8072 ने कराए पंजीकरण, दो दिन और बचे
Sun, 08 Jun 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में बनाए गए हेल्प डेस्क पर स्नातक कक्षाओं के दाखिला संबंधी
सोनीपत। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए अब 2 दिन बचे हैं। जिले के 23 राजकीय, निजी व एडिड महाविद्यालयों में शनिवार को स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए 20वें दिन पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया जारी रही।
अब तक जिले में 8072 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। विभिन्न महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी 9 जून तक पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहे हैं, उसी प्रकार पंजीकरण को लेकर विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है।
विद्यार्थी महाविद्यालयों में बने हेल्प डेस्क पर पहुंचकर नोडल अधिकारी के देखरेख में अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। जहां राजकीय महाविद्यालयों में पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों का आंकड़ा 192 से 218 तक पहुंचा है, वहीं निजी महाविद्यालयों में करीब 474 से 490 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिले में चल रहे सभी महाविद्यालयों में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए 13562 सीटें निर्धारित की गई हैं, जबकि 18524 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। हिंदू महाविद्यालय के पीआरओ गौरव गर्ग ने बताया कि उनके महाविद्यालय में अब तक 474 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों की ओर से 11 जून तक आवेदकों की आपत्ति व विसंगति सूची को प्रदर्शित किया जाएगा। महाविद्यालयों में 18 जून को पहली मेरिट सूची लगाई जाएगी।विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए 23 जून तक फीस जमा करवाना अनिवार्य रहेगा।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से कई राजकीय महाविद्यालयों में कोर्स व विषय बढ़ाए गए हैं। स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। सोनीपत के कन्या महाविद्यालय में अब तक 192 छात्राओं ने दाखिला लेने के लिए पंजीकरण करवाया है। महाविद्यालय में आने वाली सभी छात्राओं को दाखिला, दस्तावेज व अन्य संबंधित जानकारी दी जा रही है। -डॉ. राजेश ढाका, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत।