फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Notorious Monu Lalhedi sentenced to ten years imprisonment for shooting two youths

Sonipat News: दो युवकों को गोली मारने के मामले में कुख्यात मोनू लल्हेड़ी को दस साल कैद

Sat, 17 Aug 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Notorious Monu Lalhedi sentenced to ten years imprisonment for shooting two youths
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ.नरिंद्र कौर ने दो दोस्तों पर जानलेवा हमला करने के मामले में सुनवाई के बाद आरोपी कुख्यात मोनू लल्हेड़ी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को दस साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


गांव राजलूगढ़ी निवासी अमित ने 1 अक्तूबर, 2016 को गन्नौर थाना पुलिस को बताया था कि घटना के दिन गांव सिवानका निवासी उनके दोस्त रविंद्र ने उन्हें कॉल की थी। उसने कहा था कि वह गन्नौर हैं और उन्हें अपने दोस्त से मिलने लल्हेड़ी पावर हाउस जाना है। इस पर वह अपनी बाइक लेकर अपने दोस्त के पास चले गए थे। गन्नौर से दोनों लल्हेड़ी कलां नहर पुलिया पर पहुंचे थे। उन्होंने पावर हाउस में जाने के लिए वहां बाइक पर बैठे दो युवकों से रास्ता पूछा था। इस पर एक युवक ने उनकी बाइक की चाबी निकालकर फेंक दी थी और उनके साथ हाथापाई करने लगा था। उन्होंने उसे पहचान लिया था। वह गांव लल्हेड़ी कलां का मोनू था।
विज्ञापन


जब उन्होंने कहा कि मोनू झगड़ा किस लिए कर रहा है तो तो उसने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी थी। गोली उनके कंधे पर लगी थी। जब दोस्त रविंद्र बचाव को आया तो आरोपी ने उनके दोस्त के पेट में गोली मार दी थी। बाद वह भाग गए थे। उन्होंने घायल अवस्था में परिजनों को अवगत कराया था। जिसके बाद उन्हें उपचार दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब मामले की सुनवाई के बाद एएसजे डॉ. नरिंद्र कौर ने आरोपी मोनू को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को दस साल कैद व 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है। जुर्माना अदा न करने पर 15 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed