फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Notice for demolition of 177 houses built on Panchayat land pasted, commotion

Sonipat News: पंचायती जमीन पर बने 177 घर तोड़ने का नोटिस चस्पा, हड़कंप

Sun, 02 Feb 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Notice for demolition of 177 houses built on Panchayat land pasted, commotion
फोटो 51: सोनीपत के गांव सलीमपुर ट्राली में पंचायती जमीन पर बने घरों पर गिराने के नोटिस मिलने के
सोनीपत। गांव सलीमपुर ट्राली में पंचायती जमीन पर बने घरों पर बुलडोजर चलाने को नोटिस चस्पा कर दिया गया। सोनीपत एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद 7 फरवरी को 177 घरों को गिराने की कार्रवाई का नोटिस लगाया गया है। इसके बाद से लोगों में हड़कंप मचा है। सभी को अपने आशियाने उजड़ने का डर सता रहा है। लोगों ने सरकार से हस्तक्षेप कर उनके घर नहीं तोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सलीमपुर ट्राली पहले जुआं-2 पंचायत में आता था और गांव के लोग पंचायती जमीन पर बसते चले गए। गांव में कई घर पंचायती जमीन पर बनाए गए हैं। इसी केस में सोनीपत एसडीएम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि अवैध तरीके से बनाएं गए घरों को गिराया जाएगा। आदेश के बाद गांव के सरपंच और चौकीदार को नोटिस भेज दिए गए हैं। घरों पर नोटिस चस्पाए जाने के बाद गांव में ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए लाल डोरे का दायरा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

मामला रघुवीर आदि बनाम के बीच है लंबित
यह मामला रघुवीर आदि बनाम के बीच लंबित है। ग्रामीण करण सिंह, चंद्रो देवी, पिंकी, हंसराज ने बताया कि वर्ष 2010 में गांव में एक पैमाइश करवाई गई थी। गांव में किसी को भी नहीं पता था कि गांव में लाल डोरा कहां तक स्थित है। इस मामले में शिकायतकर्ता रघुवीर गांव में सरपंच रह चुके हैं। सरपंच रहने के दौरान उनको जानकारी मिल गई थी कि गांव में ज्यादातर लोग पंचायती जमीन में घर बनाकर रह रहे हैं। वह जब तीसरी बार हार गए तो गांव के लोगों के खिलाफ उतर आएं। गांव में अधिकतर घर वर्ष 1964 के दौरान बने हैं। अब एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें गिराने की तैयारी है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने गांव में पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले को लेकर हर संभव पहल की जाएगी। लोगों को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। सरकार के सामने भी मामले को लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed