फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nothing is impossible for those who work hard: Vice Chancellor

परिश्रम करने वालों के लिए कुछ भी असंभव नहीं : कुलपति

Thu, 21 Nov 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Nothing is impossible for those who work hard: Vice Chancellor
फोटो 35- सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक उत्सव
सोनीपत। राई स्थित हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय के कुलपति एवं सेवानिवृत्त डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जीवन में परिश्रम करने वालों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। विद्यार्थी बड़ा सोचकर व मेहनत से परिश्रम करें तो निश्चित तौर पर परिणाम अच्छा ही मिलेगा।
विज्ञापन

कुलपति एवं सेवानिवृत्त डीजीपी अशोक कुमार मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में आयोजित 17वें स्मारक व्याख्यान व वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव रिदम-24 के आगाज पर मुख्यातिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय के प्रो. योगेंद्र सिंह मलिक व ग्रामीण विकास प्रमुख, हरियाणा प्रांत से कुलदीप ने शिरकत की। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने की। कुलपति एवं सेवानिवृत्त डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि करियर का प्लान करते समय विद्यार्थी को तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए। वह कार्य करें, जो आपके दिल व दिमाग को अच्छा लगे, दुनिया में वर्तमान किस चीज की डिमांड है। ऐसे में निश्चित तौर पर आपको जीवन में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव रिदम-24 में विभिन्न महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों को अलग-अलग अनुभव प्रदान कर सकती हैं। समूह लोक नृत्य, गीत, एकल लोक प्रदर्शन हमें अपनी जड़ों का सम्मान करने, अपनी परंपराओं से फिर से जुड़ने व विविधता को प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुरेश वर्मा, दीनबंधु छोटू राम चेयर की प्रो. इंचार्ज प्रो. सुमन सांगवान, रिदम की समन्वयक डाॅ. मनीषा मनचंदा, डाॅ. राजेंद्र मलिक व दीनबंधु छोटू राम चेयर के डिप्टी इंचार्ज डाॅ. प्रवेश गहलोत सहित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष व प्रोफेसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed