फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Not 14 opposition parties participating in Kisan Sansad, only 14 men: Moolchand Sharma

कृषि कानूनों, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Not 14 opposition parties participating in Kisan Sansad, only 14 men: Moolchand Sharma
शहर में जुलूस निकालते कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक व अन्य कार्यकर्ता। - फोटो : Sonipat
गोहाना(सोनीपत)। भारत छोड़ो अंग्रेजों आंदोलन दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को गोहाना व बरोदा हलके के कांग्रेस विधायकों व कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ शहर में प्रदर्शन किया। गोहाना हलके के कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड से विधायक जगबीर सिंह मलिक के नेतृत्व में पकौड़े बनाते और रेहड़ी पर सब्जी बेचते हुए शहर में जुलूस निकाला। इसके अलावा बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं ने विधायक इंदुराज नरवाल के नेतृत्व में रोहतक-महम बाईपास स्थित कार्यालय से आंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि केंद्र में भाजपा और राज्य में भाजपा-जजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। महंगाई व बेरोजगारी के कारण लोगों की हालत खराब है। देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, जिस पर रोक लगाने में दोनों सरकारें नाकाम हो गई हैं। केंद्र सरकार कृषि कानूनों पर हठधर्मिता अपनाए हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र निजीकरण को बढ़ावा देना चाहती है। एचएसएससी के पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार की मिलीभगत से पेपर लीक होते हैं। दो साल में प्रदेश में कितनी भर्ती हुई हैं, इसको लेकर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर कोविड के फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने व गलत तरीके से राशि खर्च करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद पुराना बस स्टैंड पर सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम संपन्न किया। इस दौरान दुष्यंत लठवाल, मलिक राज मलिक, मनीष रांगी, आजाद सिंह मलिक, एडवोकेट मनोज गोहाना, राजेंद्र देशवाल, संदीप अहलावत, विक्की चौहान, आजाद सिंह दांगी, पूर्व सरपंच धोला बनवासा, अमित, रवि इंदौरा, सतपाल, नान्हाराम, रघुबीर जागसी, अजमेर, मनजीत आदि मौजूद रहे।

आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed