फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Not 14 opposition parties participating in Kisan Sansad, only 14 men: Moolchand Sharma

किसान संसद में भाग लेने वाले 14 विपक्षी दल नहीं, केवल 14 आदमी : मूलचंद शर्मा

Mon, 09 Aug 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Not 14 opposition parties participating in Kisan Sansad, only 14 men: Moolchand Sharma
सोनीपत। विधायक निर्मल चौधरी के आवास पर सोमवार को गन्नौर पहुंचे मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली में किसान संसद में भाग लेने वाले 14 विपक्षी दल नहीं, केवल 14 आदमी हैं। असली किसान अपने खेत में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोपों पर मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस की पृष्ठभूमि रही है। इस दौरान राजेंद्र कौशिक, पूर्व चेयरमैन रामकुमार धनखड़, कप्तान नांदल, योगेश मलिक, धर्मबीर प्रजापत, भोपाल रापरिया, सुुंदर रापरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यमुना में अवैध खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन रोकने के लिए गंभीर है। सरकार ने फैसला किया है कि यमुना नदी के 5 किलोमीटर के दायरे में 3 फुट से अधिक गहराई में खनन करने की इजाजत सरकार नहीं देगी। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बायोगैस या फिर मछली पालन के नाम पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री मूलचंद शर्मा लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलचंद शर्मा ने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में खनन से 150 से 200 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली की जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड 1032 करोड़ रुपये का राजस्व खनन से प्राप्त किया है। उन्होंने मीमारपुर की ओर नियमों के खिलाफ किए गए खनन के अवैध स्टॉक (40 फुट) की शिकायत के भी डीसी ललित सिवाच को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोनीपत में पिछले कई सालों से अधर में लटके बस पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए कोविड-19 की वजह से कुछ देरी हुई है। जिले में सभी सीएम घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।

सरकार ने 809 नई बसें खरीदीं, जल्द चलाई जाएंगी
सरकार ने 809 नई बसें खरीदी हैं, जल्द ये बसें यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी। एंबुलेंस बनी रोडवेज बसों को सड़कों पर अभी तक नहीं चलाया गया। कोरोना संक्रमण की तीसरे लहर आने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सरकार सितंबर-अक्तूबर से पहले उक्त बसों को परिवहन सेवाओं में इस्तेमाल नहीं करेगी। इस दौरान राई विधायक मोहनलाल बड़ौली, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, डीसी ललित सिवाच, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed