फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Non-teaching staff furious for beating lab assistant, suspended work

लैब सहायक की पिटाई करने पर भड़का गैर शिक्षक स्टाफ, किया वर्क सस्पेंड

Thu, 07 Apr 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Non-teaching staff furious for beating lab assistant, suspended work
लैब सहायक की पिटाई के विरोध में वर्क सस्पेंड कर प्रदर्शन करते गैर शिक्षक स्टाफ के सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
हिंदू महाविद्यालय के गैर शैक्षणिक स्टाफ ने बुधवार को एक प्रोफेसर पर लैब सहायक की पिटाई करने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए वर्क सस्पेंड रखा। महाविद्यालय परिसर में एकत्रित गैर शैक्षणिक स्टाफ ने प्रोफेसर के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए बर्खास्त करने की मांग की। जिसके बाद हिंदू संस्था के प्रशासक एवं एसडीएम गन्नौर ने इस मामले की जांच करने के लिए इंद्रजीत राणा को जिम्मेदारी सौंपी। महाविद्यालय पहुंचे इंद्रजीत राणा ने दोनों पक्षों से बात की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ही गैर शैक्षणिक स्टाफ ने वर्क सस्पेंड खत्म किया और दो घंटे बाद काम पर वापस लौटे। इस दौरान महाविद्यालय में हंगामे का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे गैर शैक्षणिक स्टाफ के सदस्यों का आरोप है कि प्रोफेसर ने लैब सहायक के साथ विद्यार्थियों के सामने अभद्र व्यवहार किया और उसकी पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान लैब सहायक की शर्ट भी फट गई। यही नहीं एक अन्य सफाई कर्मचारी के साथ भी गलत व्यवहार किया। स्टाफ सदस्यों का कहना है कि इस मामले की शिकायत प्राचार्य को दी गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उन्होंने वर्क सस्पेंड करने का फैसला लिया। वर्क सस्पेंड होते ही सभी कर्मचारी काम छोड़ महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हो गए और प्रोफेसर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक लैब सहायक की पिटाई करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

बाधित रही पढ़ाई, विद्यार्थियों ने की निंदा
महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि उनके सामने ही प्रोफेसर ने लैब सहायक के साथ अभद्रता और उसकी पिटाई की। विद्यार्थियों ने कहा कि एक प्रोफेसर का इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय है। वर्क सस्पेंड के चलते महाविद्यालय में कार्य प्रभावित रहा। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाविद्यालय प्रबंधन ने प्रदर्शन कर रहे गैर शैक्षणिक स्टाफ को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर शैक्षणिक स्टाफ के एक कर्मचारी ने मेल की है, जिसमें प्रोफेसर पर पिटाई और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में गैर शैक्षणिक स्टाफ के सदस्यों ने वर्क सस्पेंड कर प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और इस मामले में एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed