फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NOC will be released online from DTP to stop registry in illegal colonies

अवैध कालोनियों में रजिस्ट्री रोकने को डीटीपी से ऑनलाइन जारी होंगी एनओसी

Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
NOC will be released online from DTP to stop registry in illegal colonies
अवैध कालोनियों में प्लॉट काटकर रजिस्ट्री करने का खेल रोकने के लिए जरूरी की गई डीटीपी से जारी होने वाली एनओसी के लिए अब ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह 7-ए के तहत नोटिफाइड जमीन की एनओसी ऑनलाइन जारी होगी और उसके बाद हार्ड कॉपी भी किसी ऑफिस में जमा नहीं होगी। बल्कि एनओसी भी ऑनलाइन ही मिल जाएगी, जिसके सहारे तहसील में जमीन की रजिस्ट्री होगी। इस एनओसी के बिना कोई भी रजिस्ट्री नहीं होगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र से बाहर की जमीन 7-ए के तहत नोटिफाइड है। यहां कालोनी काटने के लिए डीटीपी विभाग से सीएलयू कराना होता है। इसके अलावा दो कनाल से कम जमीन की रजिस्ट्री के लिए डीटीपी से एनओसी लेनी होती है। इसके बिना रजिस्ट्री को गलत माना जाता है और तहसील में उसकी रजिस्ट्री बिना एनओसी नहीं की जा सकती है। लेकिन इसके बावजूद तहसीलों में लगातार खेल चलता रहा और डीटीपी की एनओसी के बिना अवैध कालोनियां काटकर प्लॉट की रजिस्ट्री होती रही। यह भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद ही सरकार ने रजिस्ट्री पर रोक लगाई और रजिस्ट्री का पूरा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया तो डीटीपी की एनओसी के बिना रजिस्ट्री भी नहीं हो सकती है। इसको देखते हुए ही डीटीपी से एनओसी लेने के लिए ऑफिस का चक्कर नहीं काटना पड़े, इसलिए एनओसी का पूरा सिस्टम भी ऑनलाइन कर दिया गया है। किसी भी 7-ए के तहत नोटिफाइड जमीन की एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और यह आवेदन टीसीपीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन वेबसाइट पर होगा। इसके लिए जमाबंदी, सजरे का नक्शा, इंतकाल, सेल डीड, बेचने वाले का शपथ पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। जिसके बाद ऑनलाइन ही एनओसी जारी हो जाएगी। इस तरह से लोगों की ऑफिस के चक्कर काटने की परेशानी दूर हो गई है।
विज्ञापन

किसी को 7-ए के तहत नोटिफाइड जमीन की एनओसी लेने के लिए ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। उनको वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पांच कागज अपलोड करने होंगे। उसके बाद एनओसी जारी हो जाएगी। इस तरह से लोगों को घर बैठे ऑनलाइन एनओसी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद्र ढुल, डीटीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed