फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No Tobacco Day: Chief Minister Flying Squad raids five shops, 192 packets of foreign cigarettes recovered on three

तंबाकू निषेध दिवस : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पांच दुकानों पर मारे छापे, तीन पर विदेशी सिगरेट के 192 पैकेट बरामद

Wed, 01 Jun 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
No Tobacco Day: Chief Minister Flying Squad raids five shops, 192 packets of foreign cigarettes recovered on three
किराना की दुकान पर विदेशी मार्का की सिगरेट मिलने के मामले में जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता क? - फोटो : Sonipat
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शहर में कई स्थानों पर किराना की पांच दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान टीम ने तीन दुकानों से विदेशी सिगरेट के 192 पैकेट बरामद किए। इन पैकेटों पर लंदन, तुर्की, पेरिस व न्यूयार्क का मार्का मिला है। यही नहीं सिगरेट के इन पैकेटों पर न कोई वैधानिक चेतावनी लिखी मिली और ना ही कोई हेल्पलाइन नंबर लिखा था। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते टीम ने जिले के दो दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा है। इसके अलावा टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए 23 लोगों के चालान किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को शहर में सब्जी मंडी व दयाल चौक क्षेत्र की किराना की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक सतनारायण, उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया, सुकरमपाल व हवलदार राजेश कुमार शामिल रहे। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि इस क्षेत्र की किराना की दुकानों पर अवैध रूप से विदेशी सिगरेटों की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर मंगलवार को यहां छापे मारे गए। जांच के दौरान टीम ने एक दुकान से सिगरेट के करीब 160 पैकेट और अन्य चार दुकानों से 32 पैकेट बरामद किए।
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि सिगरेटों के इन पैकेटों पर देशों के नाम भी लिखे थे। यही नहीं भारत सरकार के आदेशानुसार इन पर धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, चेतावनी भी नहीं लिखी थी। टीम ने क्षेत्र की अन्य दुकानों पर भी जांच की और बिक्री की जा रही सिगरेटों के पैकेटों की जांच की। अवैध रूप से विदेशी सिगरेट बेचने पर टीम ने दुकान संचालक जमालपुरा निवासी रजत व हांसी निवासी बजरंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा करने में प्रयोग होने की आशंका
अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान विदेशी मार्का के जो पैकेट बरामद हुए हैं, उनमें कुछ पैकेट में सिगरेट सामान्य सिगरेट से लंबी है। आशंका है कि इन सिगरेट का इस्तेमाल युवा नशीला पदार्थ लेने में करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस दुकानदारों से जानकारी जुटाई जाएगी कि विदेशी सिगरेट कहां से और कैसे पहुंचती हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि इन सिगरेट का प्रयोग नशीला पदार्थ लेने में भी किया जाता है या नहीं।

बिना चेतावनी लिखी सिगरेट के पैकेट बेचना नियमों का उल्लंघन
छापा मारने वाली टीम में शामिल अधिकारियों का कहना है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सिगरेट बेचने के लिए कंपनियों को डिब्बी पर चेतावनी लिखना अनिवार्य है। यदि कोई कंपनी सिगरेट की डिब्बियों पर चेतावनी लिखे बिना उनकी बिक्री करती है तो यह नियमों का उल्लंघन है। जिसके लिए संबंधित कंपनी के खिलाफ कानून में कार्रवाई का प्रावधान है। यही कारण है कि भारत में निर्मित सिगरेट के पैकेट पर उसका प्रयोग करने वाले व्यक्ति को जागरू करने के लिए चेतावनी लिखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed