{"_id":"64136269362de47d490efc24","slug":"no-sampling-kit-at-flu-opd-start-sonipat-news-c-17-1-95160-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फ्लू ओपीडी शुरू पर नमूने लेने की किट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फ्लू ओपीडी शुरू पर नमूने लेने की किट नहीं
Fri, 17 Mar 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- उपमंडल नागरिक अस्पताल के फ्लू ओपीडी में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
गोहाना। उपमंडल नागरिक अस्पताल में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा से बचाव के लिए फ्लू ओपीडी शुरू कर दी गई है, पर मरीजों की जांच के लिए नमूने लेने की कोई किट तक नहीं है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। फ्लू ओपीडी में खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित 60 से 70 मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।
चिकित्सक का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई मरीज नहीं आया है। यदि मरीज में लक्षण दिखाई देते हैं तो पहले उसकी प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी। उसके बाद नमूने के लिए मरीज को उपमंडल नागरिक अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर कलां भेजा जाएगा। कोरोना से राहत मिलने के बाद लोगों को एच3एन2 इन्फ्लूएंजा का डर सताने लगा है। लोग खांसी, जुकाम व बुखार होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। देश-प्रदेश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। उपमंडल नागरिक अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित करीब 70 मरीज पहुंच रहे हैं। जिसको देखते हुए यहां फ्लू ओपीडी शुरू कर दी है। डॉ. नरेश का कहना है कि लोग चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें। लक्षण दिखाई देने पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर जांच कराएं।
कोरोना और एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के लक्षण समान
डॉ. नरेश का कहना है कि कोरोना और एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के लक्षण एक समान हैं। इसमें लोगों को सर्दी, जुकाम, नाक से पानी बहना, बदन दर्द, गले में खराश और लंबे समय तक खांसी शामिल है। इन्फ्लूएंजा साल 1968 में हांगकांग और अमेरिका में फैला था। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एच3एन2 इन्फ्लूएंजा से बचने के लिए मास्क लगाना चाहिए। साबुन से अपने हाथों को धोते रहना चाहिए। अपनी इम्युनिटी पर खास ध्यान दें। यदि कोई लक्षण नजर आए तो डॉक्टर की सलाह लें और टेस्ट कराएं।
विज्ञापन
वर्जन
एच3एन2 इन्फ्लूएंजा को लेकर अस्पताल में फ्लू ओपीडी शुरू कर दी है। जिसमें खांसी, जुकाम व बुखार से ग्रसित मरीजों की जांच की जा रही है। अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिला है। -डॉ. कर्मबीर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना