फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No role of Haryana Police in the case of wrestlers: Dushyant

पहलवानों के मामले में हरियाणा पुलिस का रोल नहीं : दुष्यंत

Sun, 04 Jun 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
No role of Haryana Police in the case of wrestlers: Dushyant
फोटो 34- गांव ठरू उल्देपुर में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते ग्रामी
सोनीपत/ गन्नौर। बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इसमें हरियाणा पुलिस का कोई रोल नहीं है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहलवानों के समर्थन में होने जा रही महापंचायत पर उन्होंने कहा कि लोगों को जांच तेज करवाने में मदद करनी चाहिए। ऐसे कुछ चुनिंदा लोग हैं जो राजनीति सोच से प्रेरित होकर राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को भी प्रदेश सरकार पर डाल देते हैं। उपमुख्यमंत्री शनिवार को गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के साथ जिले के लगभग दो दर्जन कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने 2024 के चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग ब्लॉक में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई।
विज्ञापन

वह सबसे पहले गांव राठधना पहुंचे और साइकिल से गिरकर चोटिल हुए जगबीर का कुशलक्षेम जाना। इसके पश्चात ब्लॉक प्रधान देवेंद्र का कुशलक्षेम लेने के लिए ट्यूलिप अस्पताल पहुंचे। यहां से गांव ठरू उल्देपुर में आयोजित भंडारे में गए। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। दुष्यंत चौटाला ने साल 2011 के बुढ़ापा पेंशन घोटाले को लेकर कहा कि उस समय के मुख्यमंत्री पेंशन को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और खुद अपने कार्यकाल के दौरान बुढ़ापा पेंशन में हुई अनियमितताओं को नहीं देखा। उन्होंने कहा कि सोनीपत समेत कई जिलों में कमिश्नरेट बनने के बाद अपराध में कमी आई है।
विज्ञापन

गन्नौर व सोनीपत में हुई रजिस्ट्रियों के मामले में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक की शिकायत पर उन्होंने जांच के आदेश दिए थे। जांच में 77 में से 63 रजिस्ट्रियों में गड़बड़ियां मिली थीं, जिसके बाद गन्नौर के नायब तहसीलदार को मुख्यालय तलब कर दिया गया, मामले की जांच अभी भी जारी है। अगर रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी पाई गई तो उन्हें रद्द किया जाएगा। इसके अलावा सोनीपत की तहसील में फरवरी माह में रात 11 बजे हुई रजिस्ट्री के मामले की जांच भी जारी है। यदि इस मामले में भी अनियमितताएं मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय सोनीपत के विकास के लिए स्वर्णिम समय है। खरखौदा में मारुति-सुजुकी व गन्नौर में रेल कोच फैक्टरी के निर्माण से यहां रोजगार के क्षेत्र में क्रांति आएगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। खरखौदा आने वाले समय में हरियाणा का दूसरा गुरुग्राम बनकर देश में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।
उपमुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 50 बेड का ईएसआई अस्पताल का निर्माण करवाने का मांग रखी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलते ही निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने एसोसिएशन की दी गई ग्रीन बेल्ट विकसित करने, सड़कों की मरम्मत करने, पानी की निकासी की व्यवस्था आदि मांगें जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। अंत में उन्होंने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इन कार्यक्रमों में की शिरकत
उपमुख्यमंत्री ने गांव ठरू उल्देपुर के बाद गांव पांची, अगवानपुर व शेखपुरा में जनसभा को संबोधित किया। गन्नौर में पुष्प वर्ल्ड स्कूल, शिव गार्डन के पास मीरा चौहान, पांची रोड पर अमित, विश्वकर्मा प्रजापति चौपाल के पास धर्मबीर, शास्त्री नगर में सुनील लंबू, प्रशांत विहार में नरेश मित्तल, सब्जी मंडी के पास प्रदीप, दीप नगर में अनीता वर्मा, नई अनाज मंडी में मनीष बंसल, बादशाही रोड स्थित रमेश नाथ, अनूप नगर स्थित गौरव त्यागी, गढ़ी केसरी स्थित डॉ. कृष्ण, रेलवे रोड स्थित मांगेराम त्यागी, रेलवे रोड स्थित एमआरएफ शोरूम पर दिनेश आर्य, गांव शाहपुर तगा लालमन, बेगा में रवि के घर चाय पर पहुंचे।

आधारभूत संरचना को किया जा रहा मजबूत
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश व प्रदेश की आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अंत्योदय की भावना से गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।


यह रहे मौजूद
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, रणबीर दहिया, सुमित राणा, पवन, एसडीएम अनुपमा मलिक, एचएसआईआईडीसी विभाग से मंजीत दहिया, अजीत आंतिल, रणधीर मलिक, भुपेंद्र मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो 34- गांव ठरू उल्देपुर में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते ग्रामी

फोटो 34- गांव ठरू उल्देपुर में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते ग्रामी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed