फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No possession of allotted plots even after 70 years; villagers express resentment.

Sonipat News: आवंटित प्लॉटों पर 70 साल बाद भी कब्जा नहीं, ग्रामीणों ने जताया रोष

Wed, 01 Jul 2026 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jul 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
No possession of allotted plots even after 70 years; villagers express resentment.
फोटो : सोनीपत के गांव कतलूपुर में प्लॉटों पर कब्जा न मिलने के कारण रोष जताते ग्रामीण। स्रोत: पा
सोनीपत। गांव कतलूपुर में वर्ष 1956 में एससी व बीसी परिवारों को सरकार की ओर से आवंटित किए गए प्लॉटों पर आज भी कब्जा नहीं मिला है। पात्र ग्रामीण मंगलवार को सुबह से ही पैमाइश करने के लिए आने वाली टीम का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

तय समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन की टीम और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों का धैर्य टूट गया। उन्होंने लघु सचिवालय में पहुंचकर हंगामा किया तो उपायुक्त ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अशोक, सतबीर, राजेश, ओम कुमार, महेंद्र पाल, विक्की, प्रदीप, संजय ने बताया कि गांव के ही कुछ रसूखदार परिवार उनके प्लॉटों पर जबरदस्ती अपना कब्जा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। इस लंबे विवाद को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पैमाइश करवाने और कब्जा बहाल करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशासन की टीम गांव में नहीं आई तो उन्होंने लघु सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से अपने प्लॉटों पर तुरंत कब्जा दिलाने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने लोगों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर आगामी प्रशासनिक कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पैमाइश की प्रक्रिया पूरी कर 1956 से वंचित चल रहे परिवारों को उनके प्लॉटों पर वास्तविक कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed