फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No oxygen, lungs absorbing poison

Sonipat News: ऑक्सीजन नहीं, जहर सोख रहे फेफड़े

Tue, 11 Nov 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
No oxygen, lungs absorbing poison
फोटो :25: सोनीपत में सेवली गांव के पास वातावरण में छाया प्रदूषण। संवाद
सोनीपत। हवा एक बार फिर जहरीली होने लगी है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 319 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में है। सुबह से ही वातावरण में स्मॉग की परत छाई रही। हवा की रफ्तार धीमी होने और बादल छाने से प्रदूषक के कणों का फैलाव रुक गया है जिससे सांस लेने और आंखों में जलन होने की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-2 लागू किया गया है मगर हवा की सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सोमवार को दिनभर हवा की गति मात्र 4 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। शाम के समय वायु गुणवत्ता मापक यंत्र बंद होने से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिन का बुलेटिन जारी नहीं किया। शहर के कई इलाकों में धूल, वाहन धुआं और पराली जलाने के असर के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पर्यावरण विशेषज्ञ का कहना है कि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी बनी हुई है। ठंड के कारण प्रदूषक के कण नीचे की सतह पर जमे हुए हैं। ऐसे में लोगों को मास्क पहनने, सुबह व्यायाम न करने और खुले में आग न जलाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का दौर जारी

सोमवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह से बादल हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले भी यही स्थिति थी।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

नागरिक अस्पताल के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस पूनिया ने हिदायत दी कि ठंडा पानी ना पीएं। इससे शरीर के अंदर गए कण ठंडे पानी से जम जाते हैं।
क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ा है। लोगों को जारी की गई हिदायत का पालन करना चाहिए। हवा की गति बढ़ने पर वातावरण साफ हो सकता है। अभी हवा की गति कम है तो नमी अधिक। ऐसे में प्रदूषण का फैलाव नहीं हो पा रहा। -डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed