Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No one should leave his station without the permission of the District Election Officer.

Sonipat News: जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी अपना स्टेशन न छोड़ें

Sun, 17 Mar 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Mar 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
No one should leave his station without the permission of the District Election Officer.
सोनीपत के लघु सचिवालय में एफएसटी व एसएसटी के सदस्यों की बैठक लेते एसडीएम अमित कुमार व सहायक निर
सोनीपत। एसडीएम अमित कुमार व जिला निर्वाचन अधिकारी हरिओम अत्री ने सोनीपत व राई विधानसभा क्षेत्रों के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) व स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना स्टेशन व्यवस्थित कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बगैर कोई भी अपना स्टेशन न छोड़े।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में हुई बैठक में एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि एफएसटी व एसएसटी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी व मुस्तैदी से करें। ईएसएमएस और सी-विजिल एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके अपनी आईडी बनवाएं। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिओम अत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान एप पर शिकायतें आएंगी, जिनका निवारण चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित समयावधि में करना होगा। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने बताया कि एप पर आम नागरिक शिकायत कर सकता है। अपनी पहचान छिपाकर भी शिकायत की जा सकती है, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी आवासों का नहीं किया जाएगा प्रयोग
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आचार संहिता के दौरान सरकारी विश्राम गृहों, डाक बंगलों व अन्य सरकारी आवासों का प्रयोग राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा। यहां पार्टी या उम्मीदवार को बैठक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ना ही किसी को यहां अपना कार्यालय स्थापित करने की अनुमति होगी। गेस्ट हाउस में आवास आवंटित व्यक्ति ही अपने वाहन को गेस्ट हाउस परिसर में ले जा सकेंगे। 48 घंटे से अधिक समय के लिए कमरा उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा और मतदान बंद होने से 48 घंटे पहले किसी व्यक्ति को कमरा आवंटित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं को रिश्वत देने पर होगी कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को नकदी, शराब, उपहार सामग्री या मुफ्त भोजन की कोई भी पेशकश रिश्वत है। रिश्वत की पेशकश करने और स्वीकार करने वाले दोनों व्यक्तियों को एक साल तक की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने और मतदाताओं को प्रलोभन देने वाली वस्तुओं की आवाजाही की जांच करने के लिए उड़नदस्ते और निगरानी टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed