{"_id":"65f72066b2328bff420e764e","slug":"no-one-should-leave-his-station-without-the-permission-of-the-district-election-officer-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115469-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रैली करने व पोस्टर, बैनर व होर्डिंग लगाने के स्थान निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रैली करने व पोस्टर, बैनर व होर्डिंग लगाने के स्थान निर्धारित
Sun, 17 Mar 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। 25 मई को होने वाले चुनाव को लेकर छह विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के लिए रैली स्थान के साथ पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स लगाने स्थान निर्धारित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में रैली करने के लिए अनाज मंडी व बीएसटी ग्राउंड, पोस्टर, बैनर व होर्डिंग के लिए जीटी रोड पर पुल के नीचे, पुरानी अनाज मंडी गन्नौर, थाने वाली दीवार, लघु सचिवालय की रोड के साथ लगती दीवार तथा बस स्टैंड गन्नौर को निर्धारित किया गया है। राई विधानसभा क्षेत्र में रैली करने के लिए एचएसआईआईडीसी राई का मैदान, एचएसआईआईडीसी कुंडली में निफ्टम के पास मैदान, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में खेलकूद विद्यालय के पीछे वाला स्थान निर्धारित किया है। पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स लगाने के लिए कुंडली पटवार खाने के साथ जमीन, राई खेलकूद विद्यालय के सामने खाली जगह, जाट जोशी में जोहड़, लिवासपुर में थ्री पौंड और रेवली में जोहड़ के पास की जगह शामिल है।
खरखौदा में अनाज मंडी, सरकारी अस्पताल के साथ खाली मैदान व थाना कलां रोड पर स्थित जागृति स्थल पर रैली की जा सकती है। बस स्टैंड खरखौदा के दोनों गेटों के पास, पुराने ट्रेजरी कार्यालय का खाली मैदान व भगवान परशुराम पार्क को पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स लगाने के लिए निर्धारित किया है। सोनीपत हलके में सेक्टर-15 स्थित हुडा ग्राउंड, न्यू अनाज मंडी सोनीपत, सेक्टर-23 में राजू पैलेस के नजदीक स्थित हुडा ग्राउंड में रैली होगी। दिल्ली-बहालगढ़ रोड पर ओसराम कंपनी के सामने हुडा की खाली भूमि, पुराने औद्योगिक क्षेत्र में हॉकी ग्राउंड के साथ लगते पार्क, ग्रीन बेल्ट सेक्टर-12 व 13, सेक्टर-14 व 15 की मुख्य सड़क, गढ़ी ब्राह्मणान में स्टाफ क्वार्टर के पीछे स्थित नगर निगम की भूमि, ऑफिसर काॅलोनी की तरफ स्थित स्वर्ण जयंती पार्क, गढ़ी ब्राह्मणान के पास स्वर्ण जयंती पार्क, सेक्टर-23 ग्रीन बेल्ट के पास व बाहरी रोड पर ग्रीन बेल्ट, लेजर वेली पार्क, हुडा पार्क यूनिपोल, शनि मंदिर की पार्किंग, सुभाष चौक पर शौचालय के सामने खाली स्थान, बहालगढ़ रोड पर जाट जोशी कट, गेटवे स्कूल के पास खाली जमीन व बैंयापुर में नरेला रोड पेट्रोल पंप के सामने पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स लगा सकते हैं।
विज्ञापन
गोहाना व बरोदा में यहां किए स्थान निर्धारित
गोहाना हलके में सब्जी मंडी व देवीलाल स्टेडियम को रैली व सब्जी मंडी ड्रेन नंबर-8 की पश्चिमी दीवार, पुरानी अनाज मंडी गोहाना, देवी लाल स्टेडियम की दीवार और श्मशान भूमि पार्क रोड की दीवार पर पोस्टर, बैनर व होर्डिंग्स लगा सकते हैं। बरोदा हलके में रैली करने, पोस्टर, बैनर व होर्डिंग लगाने के लिए गांव महमूदपुर स्थित खेल स्टेडियम, गांव बरोदा मोर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान, बरोदा मोर में बाबा बालदास मंदिर के पूर्व में दो एकड़ पंचायती जमीन, मुंडलाना गोशाला के पास स्थित बिक्री केंद्र, गांव मोई हुड्डा, कथूरा, मदीना, मिर्जापुर खेड़ी, कटवाल व गिवाना स्थित खेल स्टेडियम निर्धारित है।