फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No one got anything bigger than the budget, tried to reform every area

किसी को बजट से बड़ा कुछ नहीं मिला, हर क्षेत्र में सुधार का प्रयास जरूर किया

Fri, 12 Mar 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
No one got anything bigger than the budget, tried to reform every area
एटलस रोड पर निजी संस्थान में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में विचार रखते वक्ता। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। प्रदेश सरकार के बजट से जिस तरह की उम्मीद जताई जा रही है, ऐसा कुछ बड़ा किसी को नहीं मिला। हालांकि यह जरूर है कि बजट से हर क्षेत्र में सुधार का प्रयास जरूर किया गया है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की तैयारी की गई है तो शिक्षा का स्तर विषम परिस्थितियों के बीच भी अच्छा हो, इसका पूरा ध्यान बजट में रखा गया है। किसानों व बुजुर्गों को भले ही उम्मीद के अनुसार नहीं मिला हो, लेकिन उनका भी बजट में ध्यान रखा गया है। यह कहना है शहर के युवाओं, सीए का। उन्होंने शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से एटलस रोड पर निजी संस्थान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रदेश का बजट मिला-जुला रहा है, जिसमें भले ही ज्यादा कुछ नया नहीं दिया गया हो। लेकिन बजट में कुछ वर्गों के लिए अच्छी घोषणाएं की गई हैं। किसान मित्र योजना शुरू करने की घोषणा की गई है, जिससे किसानों के सशक्तिकरण के लिए वित्तीय सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी। किसानों को सभी वित्तीय सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकेगी तो बैंकों की साझेदारी से राज्य में 100 किसान एटीएम स्थापित करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा दिलाया गया है। इन सभी का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जाए तो इनका लाभ किसानों उठा सकते हैं। - सरस जैन, चेयरमैन, सीए एसोसिएशन
विज्ञापन

कोरोना काल में सबसे ज्यादा शिक्षा का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। उसको देखते हुए सरकार ने बजट में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की हैं। सरकारी स्कूलों में 700 करोड़ रुपये से डिजिटल क्लास रूम बनाने के साथ ही टैबलेट होंगे। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आगे भी कोरोना काल जैसी परिस्थितियों में पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इसके अलावा छह लाख बच्चों को प्रारंभिक भाषा व गणित कौशल प्रदान किया जाएगा। सरकार को यह प्रावधान जरूर करना चाहिए था कि कोरोना वैक्सीन को अन्य राज्यों की तरह आम आदमी के लिए 250 रुपये की जगह मुफ्त करने की घोषणा होती तो वह ज्यादा बेहतर होता। - अनुज मंगला, पूर्व चेयरमैन, सीए एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज भी नए बनाए जाएंगे तो कैंसर विज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों को हाई टेक करने के लिए डिजिटल क्लास रूम बनाने के साथ ही टैबलेट का प्रावधान किया गया है। इससे विषम परिस्थितियों में शिक्षा जारी रहेगी और शिक्षा का स्तर गिरने की जगह बेहतर होगा। - करिश्मा जैन
कोरोना काल में सरकारी खजाना खाली हुआ है और कोरोना के कारण नुकसान भी काफी झेलना पड़ा है। हालांकि सरकार उसको दोबारा से पुरानी स्थिति में लाने में लगी हुई है। इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि जिस तरह से अन्य कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाने की घोषणा की गई है, उस तरह ही प्रदेश सरकार की कुछ एलान करेगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। यह जरूर है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ बेहतर कदम सरकार उठा रही है, जिनसे स्थिति में सुधार होगा। - राजेश अरोड़ा, वाइस चेयरमैन, सीए एसोसिएशन
प्रदेश सरकार ने बजट को पहले के मुकाबले काफी बढ़ाया है। बुजुर्गों की सम्मान राशि बढ़ाकर 2500 रुपये की गई है। हालांकि जिस तरह से बुजुर्ग उम्मीद कर रहे थे, उसके अनुसार बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन यह जरूर है कि कुछ न कुछ दिया गया है। इनके अलावा हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ घोषणाएं की गई हैं। अब यह देखना होगा कि यह घोषणाएं कब तक पूरी होती हैं। क्योंकि विकास तभी दिखाई देता है, जब घोषणाएं जमीनी स्तर पर उतारी जाएंगी। - रीमा जैन
प्रदेश सरकार ने जहां शिक्षा प्रणाली को बेहतर करने के लिए कुछ घोषणाएं की हैं, वहीं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी कदम बढ़ाए हैं। सरकार ने जिस तरह से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है और 884 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। उसका असर जरूर दिखाई देगा। इसके अलावा लाइसेंस नवीनीकरण की प्रणाली में सुधार व प्रक्रिया को बेहतर करने की बात कही गई है। वहीं नए शिक्षण संस्थान खोलने की सरकार की घोषणाओं का काफी फायदा मिलेगा। - अमित दहिया, सीए
यहां बिजली की काफी समस्या झेलनी पड़ती थी और गर्मी में हालात ज्यादा खराब हो जाते थे। जिस तरह से विद्युत क्षेत्र में सरकार ने स्थिति को सुधारा है और इस बार भी बजट में इस व्यवस्था को ज्यादा बेहतर करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया गया है और सरकार का यह प्रयास आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि जिस तरह से बिजली की खपत बढ़ रही है, ऐसे में सौर ऊर्जा ही सबसे बेहतर विकल्प है और उसको लेकर सरकार ने कई घोषणाएं की है। - विजय गोंसाई

बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और हर किसी को कुछ दिया गया है। इस समय स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की सबसे ज्यादा जरूरत थी और उसको देखते हुए बजट में व्यवस्था सुधारने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। वहीं शिक्षा हर किसी के लिए जरूरी है और उसके लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए, इसका पूरा ध्यान बजट में रखा गया है। वहीं युवाओं के रोजगार के लिए भी कदम उठाया है, लेकिन सरकार को इन सभी पर केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहना होगा, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। - रेनू मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed