{"_id":"6656fefb6ea9d43ad4002284","slug":"no-electricity-in-three-colonies-of-sonipat-for-24-hours-angry-people-protested-people-are-suffering-from-he-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: तीन कॉलोनियों में 24 घंटे से नहीं आई बिजली; लोगों ने किया प्रदर्शन, खेतों में 10 मई से बंद पड़ी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: तीन कॉलोनियों में 24 घंटे से नहीं आई बिजली; लोगों ने किया प्रदर्शन, खेतों में 10 मई से बंद पड़ी लाइन
Wed, 29 May 2024 03:40 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 29 May 2024 03:40 PM IST
सार
सोनीपत में बिजली कटों ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। शहर के बंदेपुर की कलावती विहार, कबीरपुर स्थित शांति विहार और पटेल नगर में 24 घंटे से बिजली नहीं आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विरोध जताते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत की तीन कॉलोनियों में 24 घंटे से बिजली नहीं आने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और गुस्साए लोगों ने कबीरपुर स्थित बिजली निगम के एसई कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं खरखौदा के गांव भदाना से भी पहुंचे ग्रामीणों ने खेतों में 20 दिन से बिजली नहीं आने का आरोप लगाते हुए नारे लगाए। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद भी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं बिजली कटों ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। शहर के बंदेपुर की कलावती विहार, कबीरपुर स्थित शांति विहार और पटेल नगर में 24 घंटे से बिजली नहीं आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से जहां गर्मी से हाल बेहाल हो गया है, वहीं पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
एसई कार्यालय पहुंचे प्रिंस सरोहा, मंजीत मलिक, अंकित, नरेंद्र शर्मा, आनंद, मंजेश कुमार, सुमित अहलावत, दिनेश चौहान, रामेश्वर, विनोद, हिमांशु सहित अन्य ने बताया कि कॉलोनी में 24 घंटे से बिजली गुल है। क्षेत्र में लगे बिजली के तार जर्जर हालत में हैं जो कभी भी कहीं से भी टूट जाते हैं। जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। तार बदलवाने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। जिस पर एसई ने एक्सईएन रणबीर देशवाल व एसडीओ जितेंद्र को मौके पर बुलाया और तुरंत तार बदलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद ही कॉलोनीवासी शांत हुए और वापस लौटे।
विज्ञापन
भदाना के खेतों में 20 दिन से नहीं आई बिजली
गांव भदाना से पहुंचे ग्रामीणों नरेंद्र, दिलबाग, देवेंद्र सहित अन्य ने कहा कि गांव में है। भीषण गर्मी के बीच 20 दिन से बिजली नहीं आने से गांव में लगाए गए बाग, गन्ने व सब्जियों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि 13 मई को खरखौदा एसडीओ को इस संबंध में अवगत कराया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। 20 मई को दोबारा मिले और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करवाई जाए, ताकि सूख रहे बाग व फसलों को बचाया जा सके।