फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No active case of corona left in the district after 24 days

24 दिन बाद सोनीपत में कोरोना का कोई सक्रिय केस नहीं बचा

Mon, 06 Sep 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
No active case of corona left in the district after 24 days
लाभार्थी व्यक्ति को वैक्सीन लगाती स्टाफ नर्स। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में अब कोरोना संक्रमण का कोई मामला नहीं बचा है। राहत की खबर यह है कि संक्रमण दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है। कोरोना महामारी की देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया जा रहा है। जिसके कारण 24 दिन बाद सोनीपत जिला कोरोना मुक्त हो गया है। सोनीपत जिले में एक भी कोरोना का मरीज नहीं है। इससे पहले 12 अगस्त को सोनीपत जिला कोरोना मुक्त कर दिया था। इसके बाद 17 अगस्त को कोरोना का एक मरीज मिला था।
विज्ञापन

सोनीपत जिले में मार्च 2020 में पहला कोरोना का केस मिला था। सेक्टर-14 की रहने वाली युवती कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग की जाने लगी। दूसरी लहर के दौरान कोरोना का आंकड़ा एक दिन में 1000 से भी ऊपर रहा है। ऐसे में दूसरी लहर का प्रकोप खत्म होने के बाद भी सोनीपत में कोरोना के केस भी धीरे-धीरे कम होते गए। रविवार को जिले में कोई नया केस नहीं मिला है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 47461 तक पहुंच गई है। रविवार को एक मरीज के ठीक होने पर छुट्टी मिली है। इस तरह 47207 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोई भी एक्टिव केस नहीं बचा हुआ है। जिले में अब तक कोरोना से 254 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि सोनीपत जिला दोबारा से कोरोना मुक्त हो गया है। कोरोना का संक्रमण अभी गया नहीं है। इसलिए लोगों को मास्क का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है। बार-बार हाथों को साबुन से धोते रहना चाहिए और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। तभी लोग कोरोना महामारी से पूरी तरह छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग भवन में 488 लोगों को लगी वैक्सीन
गोहाना। गांव नगर स्थित स्वामी सत्संग ब्यास में रविवार को लाठ पीएचसी प्रशासन ने टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर में 488 लोगों को कोविशील्ड और कोवाक्सिन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई।

बता दें कि राधा स्वामी सत्संग भवन में 15 सप्ताह से हर रविवार को टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। इस बार शिविर पीएचसी की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंजलि चौधरी और हेल्थ इंस्पेक्टर श्याम लाल चाबा की अध्यक्षता में लगा। टीम में सुमित कुमार, सुमित्रा, विमला, राजबाला, सुदेश और ममता थे। टीम ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई। डॉ. अंजलि चौधरी के अनुसार शिविर में 18 से 44 आयु वर्ग में 168 को पहली व 85 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 36 को पहली व 16 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में 20 को पहली व नौ को दूसरी डोज लगाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed