फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nirthan-Sonipat-Silana road will be improved with 62.46 lakhs

Sonipat News: निरथान-सोनीपत-सिलाना मार्ग का 62.46 लाख से होगा सुधारीकरण

Fri, 26 Jul 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Nirthan-Sonipat-Silana road will be improved with 62.46 lakhs
सोनीपत। निरथान-सोनीपत-सिलाना रोड खस्ताहाल होने के कारण परेशानी झेल रहे वाहनचालकों को राहत मिलने वाली है। अब हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) 62.46 लाख रुपये से मार्ग का सुधारीकरण होगा। विभाग की ओर से उक्त सड़क पर जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा। मुख्यालय भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने सड़क के मरम्मत कार्य को लेकर 12 जुलाई को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब टेंडर अलॉटमेंट के लिए प्रस्ताव को मुख्यालय भेज दिया गया है, ताकि मरम्मत कार्य शुरू करवाया जा सके। ग्रामीण कई बार अधिकारियों को शिकायत कर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं। वहीं, सड़क पर गड्ढे ज्यादा होने से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

सोनीपत सहित आठ गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
निरथान-सोनीपत-सिलाना लिंक रोड सोनीपत व खरखौदा के करीब आठ गांवों को आपस में जोड़ता है। उक्त रोड पर मरम्मत का कार्य होने से सोनीपत सहित करीब आठ गांवों के ग्रामीणों व वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। इनमें निरथान, बिधलान, सिलाना, खेड़ी दहिया, ककरोई, नकलोई व भदाना शामिल हैं। सड़क मरम्मत के बाद इन गांवों के लोगों को आवागमन में गड्ढों से निजात मिलेगी। वाहन चालकों के साथ ग्रामीण सुविधाजनक सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) की ओर से निरथान-सोनीपत-सिलाना रोड का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था। मुख्यालय से सड़क मरम्मत के कार्य को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। मार्केटिंग बोर्ड ने अब अलॉटमेंट के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद उक्त रोड पर मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी।
बिजेंद्र हुड्डा, उपमंडल अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed