फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine year old boy missing, kidnapping case registered

नौ साल का बच्चा लापता, अपहरण का मुकदमा

Tue, 27 Sep 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nine year old boy missing, kidnapping case registered
सोनीपत। मामचंद कॉलोनी में रहने वाला एक नौ वर्षीय लड़का संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया। बच्चे की मां ने शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी है। मां ने कंपनी से लौटते समय ट्रक यूनियन के पास देखा था। बच्चे का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मुरथल की आरके कॉलोनी फिलहाल मामचंद कॉलोनी, सोनीपत निवासी सिमरन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह 26 सितंबर को घर से कंपनी के लिए गई थी। उस समय उसका बेटा अंशुमन (9) घर पर मौजूद था। वह पांचवीं कक्षा का छात्र है। जब वह कंपनी से घर लौट रही थी तो उसे अपना बेटा फाजिलपुर ट्रक यूनियन के पास देखा था। वह टी-शर्ट और नीली जींस पहने था। उसका स्कूल बैग भी उसके पास था। वह घर आकर उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं लौटा। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने महिला के बयान पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के आधार पर बच्चे की तलाश कर रही है। सिमरन ने पुलिस को बताया कि बेटा अंशुमन 20 दिन पहले भी अचानक घर से चला गया था। हालांकि बाद में वह लौट आया था। अब फिर से वह घर से चला गया था। तलाश करने पर जानकारी नहीं मिली तो उसने पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

मामचंद कॉलोनी का रहने वाला नौ साल का एक लड़का लापता हो गया है। शिकायत मिलते ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालक की तलाश की जा रही है।-इंस्पेक्टर संदीप कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed