फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine wrestlers from Sonipat won medals in Khelo India Youth Games

Khelo India Youth Games: छाए सोनीपत के पहलवान, तीन गोल्ड सहित नौ पदक जीते

Wed, 08 Jun 2022 10:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 10:02 PM IST
सार

सोनीपत के गांव जुआं अखाड़े के पांच, युद्धवीर अखाड़े की दो लड़कियों और साई के दो पहलवानों ने पदक जीते हैं। 

विज्ञापन
Nine wrestlers from Sonipat won medals in Khelo India Youth Games
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की कुश्ती स्पर्धा में हरियाणा के सोनीपत के पहलवान छाए रहे। सोनीपत के सात पहलवानों और दो महिला पहलवानों ने पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। सोनीपत के तीन पहलवानों ने स्वर्ण, पांच पहलवानों ने रजत और एक ने कांस्य पदक जीता। खेलो इंडिया गेम्स में बुधवार को कुश्ती के मुकाबले समाप्त हो गए।

विज्ञापन


कुश्ती के हब सोनीपत के पहलवानों ने पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। गांव जुआं के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रहे अखाड़े के पांच पहलवानों ने पदक जीते हैं। पदक जीतने वाले पांच पहलवानों में तीन पहलवान इस कैंप में है।
विज्ञापन


ये तीनों पहलवान अगले महीने बहरीन में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसके साथ ही साई के बहालगढ़ स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के दो पहलवानों ने भी रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। उधर शहर में चल रहे युद्धवीर अखाड़े की दो लड़कियों ने खेलो इंडिया में पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहलवानों ने जीते हैं पदक
गांव जुआं अखाड़ा के संचालक संजीत पहलवान ने बताया कि ग्रीको रोमन में 51 किलो भार वर्ग में रोनित ने स्वर्ण, 71 किलो में अंकित गुलिया ने स्वर्ण, 80 किलो में अंकित ने स्वर्ण पदक जीते। इसी अखाड़े के फ्री स्टाइल के 65 किलो में सौरभ ने कांस्य और 71 किलो में अमित ने रजत मेडल जीते।


सौरभ, अंकित गुलिया और रोनित साई के अभ्यास कैंप में शामिल हैं। ये तीनों दो 10 जुलाई तक बहरीन में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे। युद्धवीर अखाड़े की शिक्षा ने 61 किलो में रजत और स्नेहा ने 46 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीते। वहीं साई के पहलवान ग्रीको रोमन के राहुल ने 51 किलो में रजत और 71 किलो में अमन ने रजत पदक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed