{"_id":"62bc889ca9336916131e2ad9","slug":"nine-of-corona-found-infected-six-patients-were-cured-sonipat-news-rtk650950660","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नौ संक्रमित मिले, छह मरीज ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नौ संक्रमित मिले, छह मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण से राहत नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को कोरोना के नौ संक्रमित मिले हैं और छह मरीज ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।
प्रशासन की ओर से लोगों को कोरोना नियमों का पालन नहीं करवाया जा रहा है। इसके कारण लोग बाजारों व सार्वजनिक कार्यालयों में बिना मास्क लगाए पहुंच रहे हैं। जिसके कारण कोरोना की रफ्तार तेज होने लगी है। अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति ज्यादा गंभीर होने की आशंका है। बाजारों में लोग दो गज की शारीरिक दूरी तक का पालन नहीं कर रहे और न ही मास्क लगा रहे हैं। इस तरह की लापरवाही लोगों के लिए गंभीर हो सकती है।
कोट
जिले में कोरोना के केस दोबारा बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोरोना के नौ संक्रमित मिले हैं। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन