फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine-member team took information about healthy Haryana

Sonipat News: नौ सदस्यीय दल ने ली निरोगी हरियाणा की जानकारी

Sat, 18 Mar 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nine-member team took information about healthy Haryana
सोनीपत। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) के दल ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचकर निरोगी हरियाणा योजना की जानकारी ली। जिला परिवहन अधिकारी शंभू राठी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय दल ने ओपीडी, लैब और अन्य काउंटरों पर जाकर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि योजना के तहत जिले में पांच लाख के करीब लाभर्थियों की जांच होनी है। अब तक जिले में दो फीसदी लोगों की जांच हो चुकी है। अभी नागरिक अस्पताल में जांच की सुविधा है, लेकिन जल्द ही कई अस्पतालों में जांच की सुविधा शुरू की जाएगी। दो साल में सभी लाभार्थियों की जांच पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अशोका यूनिवर्सिटी में 24 मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी रह रहे हैं। उनको विभिन्न जिलों में नियुक्ति दी जाएगी। इस दौरान उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा, उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज सरोहा, पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed