फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine acres of sugarcane crop of two farmers burnt

दो किसानों की नौ एकड़ गन्ने की फसल जली

Sun, 24 Apr 2022 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nine acres of sugarcane crop of two farmers burnt
मुरथल। गांव मुरथल के पास नांगल खुर्द रोड पर आग से दो किसानों की करीब 9 एकड़ गन्ने की फसल व साढ़े पांच एकड़ मुडा ईख जल गई। आरोप है कि पड़ोसी किसानों ने अपने खेत में गेहूं की फांस के अंदर आग लगाई थी। जिससे उनकी गन्ने की फसल जल गई। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मुरथल के रहने वाले संजीत ने पुलिस को बताया कि उनकी नांगल खुर्द रोड पर करीब 28 एकड़ जमीन है। जिसमें उसने 16 एकड़ में गन्ने की फसल उगा रखी है। उसने बताया कि उनके खेत के पड़ोसी नांगल खुर्द के दो किसान अपने खेत में आए थे। उस समय वह तथा उसका भाई खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी किसान अपने खेत में गेहूं की फांस में आग लगाने लगे। जिस पर उन्होंने आग लगाने मना किया। साथ ही उन्हें कहा कि आग से उनकी गन्ने की फसल को नुकसान हो सकता है। संजीत का आरोप है कि उसके बाद भी वह नहीं माने और अपने खेत में फांस के अंदर आग लगा दी। जिससे आग की चिंगारी उनके गन्ने के खेत में भी पहुंच गई। जिससे उनकी साढ़े पांच एकड़ मुडा ईख व ढाई एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जल गई। इतना ही नहीं पड़ोसी किसान रोहताश की भी करीब साढ़े छह एकड़ गन्ने की फसल जल गई। आग लगाने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। उन्होंने मशक्कत से आग पर काबू पाया। संजीत ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों के फांस में आग लगाने के कारण उनकी फसल जली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed