फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nihang will decide to return or stay on the basis of referendum, meeting on 27

जनमत संग्रह के आधार पर लौटने या रुकने का फैसला लेंगे निहंग, बैठक 27 को

Tue, 19 Oct 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nihang will decide to return or stay on the basis of referendum, meeting on 27
कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बर हत्या के मामले के बाद अब निहंगों ने धरनास्थल से लौटने या रुकने को लेकर जनमत संग्रह करवाने का फैसला लिया है। निहंग 27 अक्तूबर को कुंडली बार्डर पर धार्मिक एकत्रता की बैठक करेंगे और इसमें जनमत संग्रह के आधार पर ही फैसला लेंगे कि उन्हें वापस जाना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन

निहंग बाबा राजा राम सिंह का कहना है कि वह कुंडली बॉर्डर पर किसानों की हिफाजत के लिए बैठे हैं। हमेशा से वह आंदोलनों में किसानों व सिखों की हिफाजत करते आए हैं। 27 को होने वाली बैठक में सिख कौम के बुद्धिजीविओं के अलावा संगत भी शामिल होगी। यहां निहंग जो फैसला लेंगे, उसे पूरी संगत मानेगी। निहंग बाबा राजाराम सिंह ने कहा कि हम भागने वालों में से नहीं है। जो हमने किया है, उसे स्वीकार किया है। अदालत में हमारे साथियों ने स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने एसकेएम नेता योगेंद्र यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि योगेंद्र यादव को एसकेएम ने सिर चढ़ा रखा है। वह भाजपा व आरएसएस का बंदा है। उनके सामने आकर जवाब देकर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed