फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nihang Jathedar Aman Singh said that action should be taken against those who commit sacrilege in 21 years, get punishment

निहंग जत्थेदार अमन सिंह बोले-21 साल में बेअदबी करने वालों पर हो कार्रवाई, मिले सजा

Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nihang Jathedar Aman Singh said that action should be taken against those who commit sacrilege in 21 years, get punishment
कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के लखबीर सिंह की नृशंस हत्या के बाद केंद्रीय मंत्रियों के साथ फोटो वायरल होने पर चर्चा में आए निहंग जत्थेदार अमन सिंह ने कहा है कि कुंडली पुलिस उसके पास कई बार चुकी है और उसे गिरफ्तारी देने को कहा है। पुलिस ने उसे कहा है कि यदि वह गिरफ्तारी नहीं देंगे तो पुलिस अदालत से समन लेकर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वह जांच में तब शामिल होंगे जब 21 साल में हुए बेअदबी के मामलों में जांच कराकर दोषियों को सजा दें।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर निहंग सिख डेरे के पास 15 अक्तूबर को पंजाब के लखबीर सिंह की हत्या की गई थी। इसके दो दिन बाद ही निहंग जत्थेदार अमन सिंह की केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर व अन्य के साथ फोटो वायरल हुई थी, जिसके आधार निहंग जत्थेदार अमन सिंह निशाने पर आ गए थे। वहीं, सोनीपत पुलिस ने मामले की वायरल वीडियो के आधार पर अमन सिंह को आरोपी बनाया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। निहंग अमन सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि कुंडली थाना प्रभारी कई बार उनके पास जा चुके हैं और उन्हें गिरफ्तारी देने को कह चुके हैं। लेकिन वह तभी गिरफ्तारी देंगे जब उनकी शर्तें सरकार पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 से लेकर अब तक हुए बेअदबी के मामलों की जांच करवाई जानी चाहिए और उनके आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि लखबीर सिंह को यहां पर किसने भेजा था और इस पूरी घटना के पीछे क्या षड्यंत्र है। निहंग अपनी ओर से सभी सबूत पुलिस को सौंप चुके हैं।
विज्ञापन

निहंग जत्थेदार अमन सिंह ने कहा कि गुरुओं की बेअदबी करने वालों को जवाब देना होगा। जो गुरुओं की बराबरी करते है, अवतारों की बराबरी करते हैं उन्हें बैठाकर पूछा जाएगा। उन्होंने कहा कि संत ब्रहमऋषि कुमार स्वामी जिनके तमाम भक्त है, वह कहते हैं कि वह सूर्यवंश से है। सूर्यवंश से भगवान राम व दशम गुरु गोविंद सिंह हुए हैं। स्वामी कहते है कि उन्होंने गुरु ग्रंथ को मां के गर्भ में सुना है। ऐसे में वह गुरु ग्रंथ वाणी को संगत के बीच गुरु चरणों में बैठकर सुनाए। अगर वह सुना देंगे तो तीनों दरबार उनके डेरे में जाकर प्रकाश करेंगे। उन्हें सोने से तोल देंगे। अगर वह नहीं सुना पाए तो तैयार रहे। उन्हें सिख समाज साधु समाज मिलकर संगल मारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed