{"_id":"6637f99f799d1671d00d3389","slug":"nihal-accompanied-with-kirtan-on-the-prakash-parv-of-guru-tegh-bahadur-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117870-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर कीर्तन से संगत निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर कीर्तन से संगत निहाल
Mon, 06 May 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27. सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहब में प्रकाश पर्व पर लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहब में रविवार को प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान रागी भाई गुरप्रीत सिंह ने कीर्तन करते संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहब की वाणी श्री गुरुग्रंथ साहब में दर्ज है। गुरु की बैरागमई बाणी आज भी मनुष्य के जीवन को दिशा देती है। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहार कि गुरु तेग बहादुर ने लोगों को संयम व सहज मार्ग का पाठ पढ़ाया। प्रधान सरदार भगवंत सिंह जबल ने कहा कि विश्व के इतिहास में धर्म, मानवीय मूल्यों, आदर्शों व सिद्धांतों की रक्षा की खातिर प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर का बलिदान अद्वितीय है। वह मानव धर्म व वैचारिक स्वतंत्रता के लिए शहादत देने वाले एक क्रांतिकारी युग पुरुष थे। भाजपा नेता योगेश पाल अरोड़ा व तरुण देवीदास मत्था टेका।
शिविर में 35 लाेगों ने किया रक्तदान
गुरुद्वारा साहिब में रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत आर्डेंट के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें 35 लोगों ने रक्तदान किया। क्लब के प्रधान डाक्टर निखिल चुघ ने बताया कि रक्तदान महादान होता है। शिविर की अध्यक्षता सुधीर खुराना और कुलविंद्र सिंह ने की। इस दौरान तजिंद्र पाल सिंह, अमरीक सिंह, गुरदयाल सिंह सोढ़ी, मनजीत सिंह, डॉ. मंजीत कौर, अतुल कुमार, संजय अरोड़ा, संजय आंतिल, अभिषेक गुप्ता, राजू वर्मा, सीमा, गौरव, निधि, श्रुति, अंकुश, अंकित जैन सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।