{"_id":"65a1703bdb190a94dd069418","slug":"night-sealing-plan-campaign-police-checked-vehicles-and-interrogated-suspects-on-the-road-for-six-hours-at-night-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12324-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि सीलिंग प्लान अभियान: रात छह घंटे सड़क पर पुलिस ने वाहनों की जांच व संदिग्धों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि सीलिंग प्लान अभियान: रात छह घंटे सड़क पर पुलिस ने वाहनों की जांच व संदिग्धों से की पूछताछ
Fri, 12 Jan 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात्रि सीलिंग प्लान अभियान चलाया। रात 10 बजे से तड़के 4 बजे तक जिला पुलिस सड़क पर तैनात रही। अभियान के तहत विभिन्न चौक व चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की गई।
रात्रि सीलिंग प्लान अभियान पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन के आदेश पर चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) विरेंद्र सांगवान, पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं पश्चिमी सोनीपत) विजय सिंह व पुलिस उपायुक्त (गोहाना) भारती डबास ने अभियान का नेतृत्व किया। सीलिंग प्लान का उद्देश्य जनता में पुलिस के प्रति सुरक्षा की भावना व और विश्वास पैदा करने के साथ ही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना रहा। पुलिस ने अति संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर संदिग्धों से पूछताछ की। कई जगह पुलिस सिविल वर्दी में भी मौजूद रही। पुलिस उपायुक्त बी. सतीश बालन ने कहा कि पुलिस का काम केवल अपराधों पर रोक लगाना ही नहीं, बल्कि जनता के साथ मधुर संबंध रखते हुए उन्हें नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना भी है।