फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nigerian arrested for cheating woman of 7.65 lakh on the pretext of getting job abroad

विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा दे महिला से 7.65 लाख की ठगी में नाइजीरियन गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nigerian arrested for cheating woman of 7.65 lakh on the pretext of getting job abroad
साइबर थाना पुलिस ने ओमेक्स सिटी की महिला को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7.65 लाख की ठगी करने के आरोप में नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस टीम ने कर्नाटक के बंगलूरू से गिरफ्तार किया। वह ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग का गुर्गा है। आरोपी की पहचान डाबिइची मार्क ओपरा के रूप में हुई है। उसको 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आरोपी से साइबर ठगी करने वाले गैंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसने देश-विदेश के अपने गैंग के सदस्यों के बारे में पुलिस को बताया है।
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी की रहने वाली आकांक्षा ने 17 जुलाई को साइबर थाना में ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। आकांक्षा ने पुलिस को बताया था कि वह उच्च शिक्षित है और नौकरी की तलाश में है। उसने ऑनलाइन साइट पर नौकरी के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। कुछ देर बाद उसके पास एक नंबर से कॉल आई। उसने अमेरिका में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसके बाद नौकरी के लिए आवेदन करने, कागजात का सत्यापन कराने और अपने कागजात का कुरियर से भेजने का झांसा देकर उनसे 7.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

बंगलूरू से दबोचा गया आरोपी
साइबर थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो साइबर ठगी के तार कर्नाटक के बंगलूरू से जुड़ गए। ठगी करने में फर्जी आईडी से लिए गए मोबाइल सिम का प्रयोग किया गया था। बंगलूरू के ही बैंक खातों में रुपया ट्रांसफर किया गया। वहां पर कई एटीएम से रुपये निकाले गए। साइबर थाना पुलिस को बंगलूरू में सीसीटीवी फुटेज में रुपये निकालने वाला युवक दिखाई दिया। उसकी पहचान नाइजीरिया के रहने वाले डाबिइची मार्क ओपरा के रूप में हुई। उनका गैंग कई देशों में फैला हुआ है। वह कई देशों के लोगों को ठगी का शिकार बनाकर मोटी राशि ठग चुके हैं जिसके बाद उसे दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी डाबिइची मार्क ओपरा को वर्ष 2021 बंगलूरू पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायालय के आदेश पर उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। वह साइबर ठगी के मामलों को लगातार अंजाम दे रहा है। उसने बताया कि वह युवकों को नौकरी दिलवाने, विदेश भिजवाने, विदेश से कुरियर आने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

साइबर ठगी के आरोपी नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसको 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसके पास से साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले मोबाइल फोन, फर्जी आईडी पर लिए गए दर्जनभर मोबाइल सिम और ठगी के 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
-इंस्पेक्टर राजीव कुमार, प्रभारी, साइबर थाना, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed