फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NHM workers' strike continues, will protest today by wearing black clothes

Sonipat News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, आज काले कपड़े पहन जताएंगे विरोध

Sat, 10 Aug 2024 07:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Aug 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
NHM workers' strike continues, will protest today by wearing black clothes
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में धरनास्थल पर कर्मियों को संबोधित करते एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प
सोनीपत। एनएचएम कर्मियों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल व सामूहिक उपवास जारी रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान की निंदा की, इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएचएम राज्य के नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के हैं। एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कप्तान राणा ने कहा कि वह राज्य के अनुबंधित कर्मचारी हैं। इस बारे में सरकार को बार-बार अवगत करा रहे हैं। ऐसे में शनिवार को सभी एनएचएम कर्मचारी काले कपड़े पहनकर धरनास्थल पर काला दिवस मनाएंगे और सरकार का विरोध किया जाएगा। हड़ताल की वजह से 15 दिन से स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

एनएचएम साझा मोर्चा की जिला महासचिव शीला आंतिल ने बताया कि सरकार की अनदेखी के कारण कर्मियों में रोष जारी है। 15 दिन से कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण सरकारी संस्थानों में डिलिवरी का लोड कम हो गया है। टीकाकरण के लिए यूविन एप पर कार्य बाधित हो गया है। अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच प्रभावित होने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई अनहोनी घटना होती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार व उच्च अधिकारियों की होगी। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी नवीन आंतिल, डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, राजेश छिक्कारा, रविंद्र दहिया, सरोज समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed