फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NH-44 open, yet the new year will be faded at Murthal's dhabas

एनएच-44 खुला, फिर भी मुरथल के ढाबों पर फीका रहेगा नए साल का आगाज

Fri, 31 Dec 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
NH-44 open, yet the new year will be faded at Murthal's dhabas
नेशनल हाईवे (एनएच) 44 पर कुंडली-सिंघु बॉर्डर खुलने के बाद भी मुरथल के ढाबों पर नए साल का आगाज फीका ही रहेगा। पिछले साल किसान आंदोलन के चलते रास्ता बंद होने से दिल्ली के लोग मुरथल नहीं पहुंच सके थे। इस बार रात्रि कर्फ्यू के कारण पुलिस ढाबों पर लोगों को नव वर्ष का जश्न नहीं मनाने देगी। नए साल पर पार्टियों का आयोजन नाइट कर्फ्यू की भेंट चढ़ जाएगा। एसपी ने रात को 11 बजे के बाद इनडोर-आउटडोर सभी तरह के आयोजनों पर रोक लगा दी है। इसे लेकर जिले को सात सेक्टर में बांटकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 70 राइडर और 21 पीसीआर गश्त करेंगी।
विज्ञापन

नव वर्ष के आगाज पर मुरथल के ढाबों पर हर साल कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें सोनीपत शहर के साथ ही दिल्ली के लोगों की काफी भीड़ जुटती थी। इसके लिए ढाबा संचालक भी पहले भी से तैयारी कर लेते थे। हालांकि पिछले साल कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के चलते एनएच-44 को बंद कर दिया गया था। इस कारण दिल्ली से जश्न मनाने के लिए लोग नहीं आ सके थे। इस बार एक पखवाड़ा पहले ही एनएच 44 को खोला जा सका है। ऐसे में ढाबा संचालकों को उम्मीद थी कि दिल्ली से इस बार काफी लोग नए साल का जश्न मनाने आएंगे। लेकिन कोरोना व ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण व पाबंदियों ने उनकी उम्मीदों को फिर से प्रभावित कर दिया है। रात को कार्यक्रम नहीं हो पाने के चलते उन्हें लग रहा है कि कम लोग ही पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस ने की व्यापक तैयारी
एसपी राहुल शर्मा ने एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के हाथों में व्यवस्था सौंपी है। रात में मस्ती करने, दावत पार्टी के लिए घरों से बाहर रहने वालों का नया साल हवालात में बीत सकता है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मुरथल में होटलों-ढाबों पर व्यवस्था बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह किए गए प्रबंध
पुलिस ने जिले की सीमा में रात में सभी प्रकार के आयोजनों और भीड़ एकत्र करने पर रोक लगा दी है। इसके लिए जिले को सात सेक्टर में बांटा गया है। रात में 11 बजे के बाद कोई होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, रिसोर्ट, मैरिज गार्डन, माल व मार्केट नहीं खुल सकेंगे। इनमें आउटडोर और इनडोर किसी प्रकार की पार्टी का आयोजन 11 बजे के बाद नहीं हो सकेगा। एसपी ने इसे लेकर पुलिस टीम को कड़ी चेतावनी दी है। व्यवस्था के लिए 70 राइडर और 21 पीसीआर को लगाया गया है।
कंट्रोल रूम बनाया
नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए एसपी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सीसीटीवी से भी व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। संबंधित थाना और चौकी पुलिस के अलावा अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें भी गठित की गई हैं। यह टीमें सीधे एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगी।
एसपी ने स्पेशल टीम की गठित
एसपी ने जारी आदेश में हाईवे पेट्रोलिंग नंबर-1, पायलट नंबर-1, पायलट नंबर-2, हाईवे पेट्रोलिंग नंबर-4 को लगाया गया है। साथ ही सीआईए-1, सीआईए-2, एटीवी सेल, अवैध मादक पदार्थ निरोधक शाखा, इंचार्ज यातायात ट्रैफिक सिटी जोन-1, इंचार्ज यातायात ट्रैफिक सिटी जोन-2, सीआईए गोहाना और खरखौदा को लगाया गया है। निरीक्षण का दायित्व एएसपी निकिता खट्टर, एएसपी मयंक गुप्ता, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, डीएसपी विपिन कादियान, डीएसपी हंसराज और डीएसपी वीरेंद्र सिंह को सौंपा गया है।

वर्जन
नाइट कर्फ्यू लागू कराने की पूरी तैयारी कर ली है। दिनभर जहां भीड़भाड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी, वहीं रात में 11 बजे के बाद इनडोर-आउटडोर किसी पार्टी का आयोजन नहीं होगा। जो भी कानून को तोड़ेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।
- राहुल शर्मा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed