{"_id":"662567230d67925b46043a93","slug":"newly-married-woman-found-hanging-in-her-parents-home-12-days-after-marriage-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117172-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शादी के 12 दिन बाद मायके में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शादी के 12 दिन बाद मायके में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता
Mon, 22 Apr 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। वार्ड 10 स्थित मायके में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। संदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी तीन बेटियों की शादी 8 अप्रैल को की थी। शादी के अगले दिन तीनों बेटियां पगफेरा कर अपनी ससुराल चली गई थी। उनकी बेटी हिमांशी की शादी रोहतक निवासी सूरज के साथ हुई थी। वह दो दिन पहले अपनी पत्नी, बेटे व एक बेटी के साथ बड़ी बेटी हिमांशी को लेने उसकी ससुराल गए थे। वहां पर ससुराल पक्ष ने अच्छी आवभगत की और इसके बाद वह अपनी बेटी को 10 दिन के लिए मायके ले आए। शनिवार को वह और उनकी पत्नी काम से चले गए। इस दौरान घर पर हिमांशी और दो छोटे बच्चे ही थे। पीछे से हिमांशी ने फंदा लगा लिया। बच्चों ने जब फंदे पर लटके देखा तो अपने ताऊ को अवगत कराया। इसके बाद बेटी को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप का कहना है कि सुसराल से आने के बाद हिमांशी ने अपने यहां की कोई बात नहीं बताई। इसलिए बेटी की आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लगा है।
विज्ञापन