फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Newborn Baby Safety Week starts today, awareness will be created about nutrition and better care

Sonipat News: नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह आज से, पोषण व बेहतर देखभाल के प्रति किया जाएगा जागरूक

Mon, 17 Nov 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Newborn Baby Safety Week starts today, awareness will be created about nutrition and better care
फोटो 51: सोनीपत में बहालगढ़ रोड ​स्थित जिला नागरिक अस्पताल। संवाद
सोनीपत। नवजात शिशु के पोषण के लिए व बेहतर देखभाल के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार से नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से माताओं व गर्भवती महिलाओं को उनके बच्चे की सुरक्षा व बेहतर देखभाल को लेकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया जाएगा कि छह माह तक नवजात को सिर्फ स्तनपान कराए। बच्चे की सेहत के लिए मां के दूध पौष्टिक होता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में एक साल में 25 हजार बच्चे जन्म लेते हैं। जिले में शिशु मृत्यु दर 19 फीसदी है। इस दर को और कम करने के लिए विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि सितंबर से दिसंबर के बीच में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं। इस दौरान नवजात शिशुओं के माता-पिता को शिशुओं की देखभाल व उनकी जानलेवा बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाती है। शिशुओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए बेहतर देखभाल की जाती है। खासकर शुरुआत के एक सप्ताह तक बेहतर देखभाल के लिए जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत्यु दर कम करने के लिए सांस अभियान चल रहा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 नवंबर से ही सांस अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। सर्दी के दौरान हर साल करीब 16 फीसदी 0-5 वर्ष तक के बच्चे प्रति वर्ष निमोनिया से संक्रमित हो जाते हैं। समय पर उपचार कराने पर जन्म से लेकर पांच वर्ष तक बच्चों की होने वाली मृत्यु में निमोनिया मुख्य कारण हो जाता है। 28 फरवरी तक चलने वाले सांस अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता व एएनएम की ओर से बीमार बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से दवा दिलाई जाएगी।
शिशु व मातृ की देखभाल के लिए यह है जरूरी
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बच्चे के जन्म के पास शिशु व मातृ को 25 से 27 डिग्री तापमान में रखना होता है। अगर बच्चा गर्भ के 37 सप्ताह से पहले हो जाए या उसका वजन 2.5 किलोग्राम से वजन है तो उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।



17 नवंबर से नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। लोगों से अपील की गई कि वह जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों के अभिभावक सर्दी के मौसम में अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
- डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed