{"_id":"695438165ec7b10d250bda90","slug":"new-years-security-nh-44-divided-into-zones-with-police-deployed-surveillance-will-also-be-conducted-by-officers-in-plain-clothes-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147520-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर सुरक्षा : एनएच-44 को जोन में बांटकर पुलिस तैनात, सादे कपड़ों में भी होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर सुरक्षा : एनएच-44 को जोन में बांटकर पुलिस तैनात, सादे कपड़ों में भी होगी निगरानी
Wed, 31 Dec 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नूतन वर्ष के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए सोनीपत पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। खास तौर पर नेशनल हाईवे-44 पर बढ़ने वाली भीड़ और आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अलग-अलग जोन में बांट दिया है। प्रत्येक जोन में एसीपी स्तर के अधिकारी या क्राइम यूनिट प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा।
डीसीपी प्रबिना पी ने बताया कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पुलिस टीमों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा। नववर्ष के अवसर पर अक्सर एनएच-44 पर स्थित ढाबों और होटलों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिनमें सोनीपत के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी लोग पहुंचते हैं।
इसी को देखते हुए हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। हाईवे के प्रत्येक जोन में एक क्राइम यूनिट की तैनाती के साथ-साथ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए जाने पर न केवल चालान किया जाएगा, बल्कि वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
होटल या ढाबा संचालक यदि नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइक से पटाखें बजाने वालों पर कार्रवाई होगी। महिला पुलिसकर्मियों के साथ कमांडो भी तैनात रहेंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
सोनीपत शहर के साथ-साथ गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में भी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इन क्षेत्रों में भी क्राइम यूनिट, पीसीआर, राइडर और डायल-112 की टीमें लगातार गश्त करेंगी। पुलिस बल 31 दिसंबर की शाम छह-सात बजे से लेकर एक जनवरी की तड़के चार बजे तक पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेगा।